सेहत

Diet for elderly: बढ़ती उम्र में क्या खाये और क्या ना खाएं?

Diet for elderly: बढ़ती उम्र में अच्छी सेहत के लिए अपनाये ये खान-पान


Diet for elderly: एक इंसान के लिए लम्बे और स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपने स्वास्थ्य को बनाये रखना बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक होता है संतुलित जीवन शैली और अच्छा आहार। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमें अपने खान-पान को बहुत ध्यान रखना होता है। आइये जानते है बढ़ती उम्र में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

बढ़ती उम्र में डाइट

जैसे -जैसे उम्र बढ़ने लगती हैं, हमारे शरीर की जरूरतें बदलती है, पोषण की जरूरत बदलती है, आपकी गतिविधि, आदतें और क्षमताओं में परिवर्तन आता हैं। आपका मेटाबॉलिज़्म धीमा होने लगता है और शरीर को पहले के मुक़ाबले कम कैलोरी की जरूरत होती है। इसी के साथ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे डायबिटीज, ऑस्टियोपोरेसिस (हड्डियों का कमजोर होना), गठिया, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, प्रतिरोधक क्षमता घटने से पेट की समस्या, हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमज़ोरी, थकान और शारीरिक गतिविधियों में कमी आदि समस्याओं से हमें जूझना पड़ता हैं। आइये जानते है बढ़ती उम्र में क्या खाना चाहिए –

जरुरी पोषक तत्व – जैसे -जैसे उम्र बढ़ने लगती हैं, हमारे शरीर की जरूरतें बदलती है और इसी के साथ हमारे शरीर को को पोषक तत्व की जरूरत भी बढ़ जाती हैं। सभी जरुरी पोषक तत्वों जैसे फाइबर, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन ई, सी, ए, डी आदि हमारे स्वास्थ्य को बनाये रखने में मदद करते हैं। बढ़ती उम्र में हमें इन सभी को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इसी के साथ हमें अपने आहार में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और तरल पदार्थ आदि की जरुरत भी समझनी चाहिए।

और पढ़ें: वर्किंग मॉम्स के लिए आसान टिप्स जो उनको ‘Balance Strike’ करने मे करेगा मदद

फल और सब्जियां – पुराने समय में लोग ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करने से स्वस्थ रहते थे क्योंकि ताजे फलों और हरी सब्जियों के सेवन से शरीर की कई जरूरतें पूरी होती हैं। फल और सब्जियां प्राकृतिक मिनरल और विटामिन से भरपूत होती हैं। बढ़ती उम्र में हमें कुछ फलों और सब्जियों जैसे आंवले, संतरे और स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए। इनसे हमें विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन और लाइकोपीन सहित कई अन्य जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। बढ़ती उम्र के साथ-साथ आपको फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

संतृप्त वसा युक्त खाद्य पदार्थ – कुछ ऐसी संतृप्त वसा युक्त खाद्य पदार्थ होते है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं। जिन खाद्य-पदार्थों में वसा की मात्रा ज्यादा होती जैसे डेयरी उत्पाद, फुल क्रीम मिल्क, लाल मांस, फ्रोजेन फूड्स, तले हुए खाद्य-पदार्थों आदि को बढ़ती उम्र में खाने से बचना चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ ऐसे खाद्य-पदार्थों को खाने से शरीर कई बिमारियों से घिर जाता है। इसी के साथ बढ़ती उम्र में कुछ अन्य तत्वों जैसे आमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य-पदार्थ जैसे मछली, जैतून का तेल आदि को खाने से शरीर स्वस्थ रहता हैं।

फाइबर – बढ़ती उम्र में हमारे शरीर को फाइबर की अधिक आश्यकता होती है। हमें अपने आहार में घुलनशील फाइबर और अघुलनशील फाइबर से युक्त खाद्य प्रदार्थ खाने चाहिए। ये हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ और सुचारु रूप से चलाने, डायबिटीज/ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने का काम करते हैं। फाइबर में उच्च खाद्य पदार्थ है – साबुत अनाज, सफेद ब्रेड, पास्ता और चावल आदि।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button