C-Section: महिला कितनी बार C-Section करवा सकती है? जानें पूरी जानकारी
C-Section: सी-सेक्शन या सिजेरियन डिलीवरी आजकल Normal Delivery का एक आम ऑप्शन बन गया है।
C-Section : सिजेरियन कितनी बार करवा सकते हैं महिलाएं? जाने डॉक्टरों की राय
C-Section, सी-सेक्शन या सिजेरियन डिलीवरी आजकल Normal Delivery का एक आम ऑप्शन बन गया है। पहले जहां केवल विशेष परिस्थितियों में ही C-Section किया जाता था, वहीं अब कई महिलाएं मेडिकल या पर्सनल कारणों से इसे चुनती हैं। लेकिन कई बार महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है, आखिर एक महिला कितनी बार C-Section करवा सकती है? क्या इसके कोई खतरे हैं? क्या हर बार यह सुरक्षित रहता है?
C-Section क्या होता है?
सी-सेक्शन (Cesarean Section) एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें माँ के पेट और uterus को चीरा लगाकर बच्चे को बाहर निकाला जाता है। यह तब किया जाता है जब सामान्य डिलीवरी करना जोखिम भरा हो या संभव न हो। इसके कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं:
-बच्चे की स्थिति उल्टी (ब्रीच पोजिशन)
-माँ का हाई ब्लड प्रेशर या प्रीक्लेम्पसिया
-प्लेसेंटा प्रीविया (placenta covering cervix)
-पहले सी-सेक्शन का इतिहास
-जुड़वां या अधिक भ्रूण
Read More : Plaque : दांतों पर जमी गंदगी हो जाएगी साफ, मुंह की बदबू भी होगी गायब! डॉ ने बतया दांतों का इलाज
कितनी बार हो सकता है C-Section?
आमतौर पर मेडिकल एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि एक महिला 2 से 3 बार तक C-Section सुरक्षित रूप से करवा सकती है। हालांकि आधुनिक तकनीक और बेहतर मेडिकल सुविधाओं के कारण कुछ महिलाएं 4 या उससे अधिक बार भी C-Section करवा चुकी हैं, लेकिन हर बार जोखिम बढ़ता जाता है।
बार-बार C-Section करवाने के जोखिम
हर C-Section एक बड़ी सर्जरी होती है, और जितनी बार यह सर्जरी दोहराई जाती है, उतना ही जटिलता का खतरा बढ़ता है। जैसे हर बार चीरा लगाने पर पेट के अंदरूनी अंगों जैसे ब्लैडर (मूत्राशय) या आंतों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ता है। हर सर्जरी के बाद शरीर में घाव भरने की प्रक्रिया होती है, जिससे टिशू एक-दूसरे से चिपक सकते हैं। इससे भविष्य की सर्जरी मुश्किल और दर्दनाक हो सकती है। अगर पहले C-Section के बाद महिला सामान्य डिलीवरी की कोशिश करती है या बार-बार सर्जरी होती है, तो गर्भाशय की दीवार कमजोर होकर फट सकती है, जो माँ और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक होता है। हर बार सी-सेक्शन में रक्तस्राव होने की संभावना होती है, लेकिन बार-बार ऑपरेशन होने पर यह खतरा और बढ़ जाता है।
Read More : Janhvi Kapoor: सोशल मीडिया पर बवाल, जान्हवी ने मां Sridevi के लिए रखी बात!
क्या 4 या उससे अधिक बार C-Section संभव है?
कुछ मामलों में महिलाएं 4 से 5 बार भी सी-सेक्शन करवाती हैं, लेकिन यह पूरी तरह डॉक्टर की देखरेख और विशिष्ट परिस्थितियों में ही संभव होता है। ऐसे मामलों में गर्भावस्था को हाई-रिस्क माना जाता है और हर कदम पर सावधानी बरती जाती है। अगर पिछली सर्जरी में कोई परेशानी नहीं आई हो। माँ की उम्र और स्वास्थ्य सामान्य हो। गर्भाशय की स्थिति संतोषजनक हो।
बार-बार C-Section कराने से पहले क्या विचार करें?
1. डॉक्टर की सलाह: सबसे पहले अपने गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह लें। वे आपकी मेडिकल हिस्ट्री, पहले सी-सेक्शन में आई जटिलताओं और वर्तमान स्वास्थ्य के अनुसार आपको सलाह देंगे।
2. फैमिली प्लानिंग: अगर आप पहले ही 2-3 बच्चे कर चुकी हैं और 2-3 बार सी-सेक्शन हो चुका है, तो आगे की प्लानिंग सोच-समझकर करें।
3. सर्जरी के बाद रिकवरी टाइम दें: हर सी-सेक्शन के बाद शरीर को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगता है। इसलिए अगली प्रेगनेंसी के बीच कम से कम 18 से 24 महीने का अंतर रखें।
4. यदि पहले एक या दो सी-सेक्शन हो चुके हैं और अगली डिलीवरी सामान्य रूप से संभव है, तो कुछ महिलाएं VBAC (Vaginal Birth After Cesarean) का विकल्प चुनती हैं। हालांकि यह भी डॉक्टर की सलाह और निगरानी में ही किया जा सकता है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







