लाइफस्टाइल

Boyfriend Sickness: किसे कहते हैं बाॅयफ्रेंड सिकनेस? एक मिनट में पता करें कहीं आप भी तो इसका शिकार नहीं

Boyfriend Sickness: बाॅयफ्रेंड सिकनेस टर्म टिकटाॅक इंफ्लूएंसर के जरिए चलन में आया, जिन्होंने इसे नए रिश्ते में जुनूनी बर्ताव के रूप में समझाया। यह एक सामान्य चरण है, जहां लोग अपने नए साथी को अधिक प्राथमिकता देते हैं।

Boyfriend Sickness: बाॅयफ्रेंड सिकनेस के कारण रिलेशनशिप से जल्द खत्म हो जाता है स्पार्क

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिनके लिए अपना पार्टनर ही सब कुछ होता है और एक बार अगर आप रिलेशनशिप में आ गए तो आपकी पूरी जिंदगी आपके पार्टनर के इर्द गिर्द घूमती हो। Boyfriend Sickness उनके बात करने से आप खुश और बात न करने से आप नाखुश होते हों। अगर हां, तो आप भी बॉयफ्रेंड सिकनेस का शिकार हो चुकी हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि कोई भी इंसान इस व्यवहार में क्यों पड़ता है। आइए जानते हैं विस्तार से-

क्या होता है बाॅयफ्रेंड सिकनेस Boyfriend Sickness

इस तरह का बर्ताव नया-नया डेटिंग शुरू करने वाले लोगों में सामान्य है और इस चरण को बाॅयफ्रेंड सिकनेस कहते हैं। बाॅयफ्रेंड सिकनेस टर्म टिकटाॅक इंफ्लूएंसर के जरिए चलन में आया था, जिन्होंने इसे नए रिश्ते में जुनूनी बर्ताव के रूप में समझाया। यह एक सामान्य चरण है, जहां लोग अपने नए साथी को अधिक प्राथमिकता देते हैं। भले ही इसे बाॅयफ्रेंड सिकनेस कहते हैं लेकिन लड़का या लड़की किसी का भी बर्ताव ऐसा हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कपल्स के लिए सामान्य व्यवहार है और नए कपल के बीच बाॅन्ड व लगाव गहरा करने के लिए जरूरी होता है। साथ ही अधिकतर मामलों में यह दौर अस्थाई होता है।

रिलेशनशिप से जल्द खत्म हो जाता है स्पार्क Boyfriend Sickness

बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड सिकनेस अक्सर नए नए रिलेशनशिप में आए लोगों में देखी जाती है। हालांकि, यह एक सामन्य चरण है जहां लोग अपने पार्टनर को प्रायोरिटी पर रखते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा व्यवहार कपल्स में नार्मल है। और ऐसा होना जरूरी भी है ताकि, उनके बीच बाॅन्ड व लगाव गहरा हो। लेकिन यह हर रिश्ते में आखिरी दम तक नहीं रहता है। कई लोगों में यह स्पार्क जल्दी ही खत्म हो जाती है।

Read More:- Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकता है कम्यूनिकेशन गैप, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

इन बातों पर भी दें ध्यान Boyfriend Sickness

नए रोमांटिक रिलेशनशिप में आए लोगों का दिमाग अपने साथी से बाॅन्ड बनाने के लिए ओवरटाइम काम करता है। किसी अजनबी को जरूरी बनाने के लिए बहुत सारी मशक्कत करनी होती है। जब कपल बहुत अधिक समय साथ बिताते हैं, तो उनके बीच का बाॅन्ड मजबूत होता है। इसमें कुछ हफ्तों से कुछ महीनों का वक्त लग सकता है। एक बार जब कपल मजबूती से एक दूसरे से जुड़ जाते हैं तो वह अन्य रिश्तों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं या आसान शब्दों में कहें तो वह एक दूसरे के दोस्तों के साथ घुलना-मिलना शुरू कर देते हैं।

हार्मोन्स की हो सकती है भूमिका Boyfriend Sickness

ऑक्सीटोसिन हार्मोन हाइपोथैलेमस में बनता है और पिट्यूटरी ग्रंथि के माध्यम से ब्लड सर्कुलेशन के जरिए बाहर भेजा जाता है, इसे सोशल रिलेशन में इसकी भूमिका के कारण “लव हार्मोन” या “कडल हार्मोन” नाम दिया गया है। ऑक्सीटोसिन, प्रसव और नर्सिंग के दौरान भी जारी होता है, और यह एक मां और उसकी संतान के बीच संबंध को सुविधाजनक बनाने में भूमिका निभाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

हेल्प करता है हॉर्मान्स Boyfriend Sickness

एनवाईयू न्यूरोसाइंस इंस्टीट्यूट और एनवाईयू ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के ओटोलरींगोलॉजी विभाग में जेनेटिक्स प्रोफेसर रॉबर्ट फ्रोमके का कहना है कि ऑक्सीटोसिन और अन्य संबंधित न्यूरोकेमिकल्स नए माता-पिता को अपने शिशु पर हाइपरफोकस करने में मदद करते हैं। ऑक्सीटोसिन और रोमांटिक प्रेम के बीच संबंध स्पष्ट नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना ​​है कि हार्मोन दो नए रोमांटिक पार्टनर्स के बीच पेयर-बॉन्डिंग में हेल्प करता है।

दोस्तों को भी दें टाइम Boyfriend Sickness

हालांकि, अब बॉयफ्रेंड सिकनेस जिस भी कारण हो लेकिन अगर यह लंबा चले तो आप अपने जीवन में कई जरूरी रिश्तों को खो सकते हैं। क्योंकि आपके दोस्त भी जरूरी होते हैं। इसलिए हर रिश्ते के साथ बैलेंस बनाकर रखें और अपने पार्टनर के अपने दोस्तों के ग्रुप में शामिल करें या फिर दोनों जगह बराबर समय दें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button