लाइफस्टाइल

Blanket Freshing Tips: ज्यादा समय तक रखें कंबल – रजाई से आ रही है बदबू, तो ये रही ताजगी लाने के आसान तरीके

खुशबूदार कंबल के लिए आप बाज़ार में मिलने वाले फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे कंबल और रजाई पर छिड़कें और कुछ देर के लिए खुली हवा में सूखने दें।

Blanket Freshing Tips: कंबल साफ करने के लिए बेकिंग सोडा के साथ अपने ये चीज, सालों – साल बनी रहेगी चमक


Blanket Freshing Tips: कंबल और रजाई सर्दियों में हमारी सबसे जरूरी चीजें होती हैं, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल न करने पर इनमें बदबू आने लगती है। खासकर जब इन्हें महीनों तक बंद रखा जाए। ऐसे में महंगी ड्राई क्लीनिंग से बचने के लिए आप कुछ सरल और घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने कंबल और रजाई को ताजगी से भर सकते हैं

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा एक बेहतरीन दुर्गंध अवशोषक है। इसे अपने कंबल या रजाई पर छिड़कें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। फिर वैक्यूम क्लीनर से इसे साफ कर लें। बेकिंग सोडा बदबू को सोख लेगा और आपके कंबल को ताजगी प्रदान करेगा।

फ्रैब्रिक फ्रेशनर का उपयोग

अगर आप अपने कंबल को खुशबूदार बनाना चाहते हैं, तो मार्केट में मिलने वाले फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे का इस्तेमाल करें। इसे अपने कंबल और रजाई पर छिड़कें और खुली हवा में कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे कंबल में एक नई खुशबू आएगी।

धूप में रखें

धूप सबसे सस्ता और प्रभावी उपाय है। अपने कंबल और रजाई को कुछ घंटों के लिए धूप में फैलाकर रखें। धूप से न केवल नमी खत्म होती है, बल्कि यह दुर्गंध को भी गायब करने में मदद करती है। हर कुछ घंटे में इन्हें उलट-पलट करते रहें ताकि हर कोना अच्छी तरह धूप ले सके।

फ्रैब्रिक फ्रेशनर का उपयोग

खुशबूदार कंबल के लिए आप बाज़ार में मिलने वाले फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे कंबल और रजाई पर छिड़कें और कुछ देर के लिए खुली हवा में सूखने दें। कंबल रजाई फ्रेश हो जाएगा।

Read More: Weight Loss Tips: अलसी के बीज का सेवन करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे, कुछ ही दिनों में शरीर से गायब हो जाएंगी चर्बी

सिरका का उपयोग

सफेद सिरका भी दुर्गंध हटाने में काफी मददगार होता है। एक स्प्रे बोतल में पानी और सिरका मिलाकर इसे अपने कंबल और रजाई पर छिड़कें। फिर इन्हें धूप में सूखने के लिए रख दें। सिरका दुर्गंध को खत्म करने में प्रभावी होता है, जिससे आपके कंबल ताजगी से भर जाएंगे।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button