लाइफस्टाइल

Best Places for Holiday Trip- शहर की दूषित हवा से दूर कहीं घूमने जाने का करें प्लॉन, यहाँ पढ़े कुछ बेस्ट ऑप्शंस

Best places  for holiday trip- देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर आप ले सकते है प्रकृति के नजारे


 Best places for holiday trip ठंड  का मौसम शुरु हो गया है। इसी बीच कई स्कूलों की छुट्टियां भी शुरु हो गई हैं। कई लोग तो ऑफिस से भी छुट्टी लेकर घूमने का प्लॉन कर रहे होंगे। इस बीच अगर  आप कहीं ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां आप आराम के कुछ पल बीता सकें। शुद्ध हवा, शुद्ध जल का मज़ा  ले पाएं तो इन जगहों को कर सकते है ट्राई । शहरों में तो शुद्ध हवा के बारे बात करना ही एक मजाक सा लगता है।

अक्टूबर के महीने में दिल्ली-एनसीआर की हवा इस हद तक प्रदूषित हो जाती है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इसी साल हवा के गिरते स्तर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप कर सरकार को इसके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए लॉकडाउन तक लगाने के निर्देश दे दिए थे। तो अगर आप इस जहरीली हवा से बाहर निकलकर शुद्ध हवा का एहसास लेना चाहते हैं तो इन सुदंर टुरिस्ट प्लेस पर आप छुट्टियां बिताने जा सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ᴠ ɪ ᴢ ᴀ ɢ ɢ ᴅ ᴀ ɪ ʀ ɪ ᴇ ꜱ (@vizagg_dairies)

 विशाखापट्टनम

आंध्रप्रदेश राज्य का यह शहर समुद्र तट पर बसा है। यह शहर अपने तटों द्वारा प्रकृति प्रेमियों को अपने पास खींच लाता है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लॉन कर रहे हैं तो विशाखापट्टनम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जहां आप शांति के कुछ पल बीता सकते हैं। यह शहर शानदार पर्यटक आकर्षकों, जैसे-इंदिरा जूलॉजिकल पार्क, कटिकी झरने, बोर्रा गुफाओ, आईएनएस कुरुसूरा सबमरीन म्यूजियम, कैलासगिरि,ऋषिकोंडा बीच, अकाकू घाटी, वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mizoram Instagram (@mizoraminsta)

 आईजोल (मिजोरम)

घूमने-फिरने लिए पूर्वोत्तर राज्य कितने खूबसूरत हैं। यह हमें आपको बताने की जरुरत नहीं है। एशिया का सबसे साफ सुथरा गांव भी मेघालय राज्य में है। इन्हीं में एक है आईजोल जहां की हवा बहुत ही शुद्ध है। जो आपके बहुत सुकून देगी। यहां कम खर्च में ही जिदंगी के सुख के पल को जिया जा सकता है। आईजोल में घूमने की कुछ जगहें इस प्रकार है। खावंगलांग, वन्यजीव अभ्यारण्य, वानत्वांग वाटरफॉल्स, तामडील झील, बुर्रा बाजार, मिजोरम स्टेट म्यूजिंयम, इर्टलांग, पहाड़ियों, रेइक हेरिटेज गांव है।

अमरावती

आंध्रप्रदेश राज्य का कुछ हिस्सा तटों से घिरा है तो कुछ हिस्सा धार्मिक स्थलों की खूबसूरती से भरा है। यह दोनों ही चीजें इस राज्य की खूबसूरती को बढ़ा देती है। इस राज्य में कई  ऐसी जगह हैं जो घूमने के नजरिए से देखें तो बहुत ही खूबसूरत हैं। इन्हीं में से एक है अमरावती। यह शहर प्रकृति प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। यह मुख्य रुप से तीर्थ स्थानों के लिए जाना जाता है।

तो अगर आप धार्मिक प्रवृति के हैं और साथ ही घूमने फिरने के शौकीन है तो अमरावती की इन जगहों का नजारा ले सकते हैं। आप यहां हरिकेन प्वॉइंट, भीमकुंड, अम्बादेवी मंदिर, छत्री तालाब, वडाली तालाब, सतीधाम मंदिर जैसी खूबसूरत जगहों  आनंद ले सकते हैं।

कोयम्बूटर(तमिनाडू)

नीलगिरि पहाड़ी अंचल में फैले इस राज्य में ही समुद्री तट से लेकर पहाड़ों की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। यही एक शहर है कोयम्बटूर। जिसे दक्षिण भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता है। यहां की हवा बहुत ही शुद्ध है। यहां पश्चिमी घाट पर लगभग 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित मरुधमलाई मंदिर काफी प्रमुख है। यहां द्रविड वास्तुकला देखते ही बनती है। इसके अलावा आप यहां आदियोगी शिव मूर्ति, वैदेही फॉल्स, कोवई कोंडट्टाम, पेरुर पाटेश्वर मंदिर, सिरुवानी झरना आदि जगहों का लुफ्त उठा सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Davangere Trolls (@davangeretrolls)

वीजा नही भी है, तो इन देशों में बेफ्रिक घूमने जा सकते है आप

दावणगेरे(कर्नाटक)

कर्नाटक राज्य का हाल भी बाकी राज्यों की तरह है। जहां समुद्र तट के साथ-साथ सुंदर कलाकतियों वाले मंदिर, पहाड़ियां देख सकते हैं। ऐसी ही एक जगह है दावणगेरे। दावणगेरे  अपनी प्राकृतिक , संस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह भारत की सबसे शुद्ध हवा वाली जगहों में से एक है। यहां आप कुंडुवाडा केरे, ईश्वर मंदिर, बाथी गुड्डा, बेतुर, बागली जैसे पर्यटन स्थल है। जो आपकी ट्रिप का यादगार बना सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button