लाइफस्टाइल

Baby Girls Name On Goddess Saraswati: अपनी बिटिया को बनाना है भाग्यशाली तो रखें मां सरस्‍वती के ये मॉडर्न और यूनीक नाम, देखें पूरी लिस्ट

Baby Girls Name On Goddess Saraswati: मां सरस्‍वती के कई नाम हैं और आप अपनी बेटी को उनके कई सुंदर नामों में से कोई एक नाम दे सकते हैं।

Baby Girls Name On Goddess Saraswati: मां सरस्वती के नाम पर रखें अपनी राजकुमारी का यूनीक नाम, खुशियों से भर जाएगा जीवन

माता सरस्वती को बुद्धि और ज्ञान की देवी माना जाता है और बसंत पंचमी के दिन उनकी पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसी वजह से ये दिन उनको समर्पित होता है। इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी को है। इस दिन बच्चे और बड़े मां सरस्वती की पूजा अराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसे में आप इस दिन अपने बच्चियों के नाम मां सरस्वती के नाम पर रख सकते हैं। ऐसे में इन नामों के बारे में पता होना जरूरी है। यहां हम आपको मां सरस्वती के कुछ लोकप्रिय नाम बता रहे हैं। बेबी गर्ल के लिए दी गई नामों की इस लिस्ट में से आपको जो भी नाम पसंद आए, उसे आप चुन सकते हैं-

यहां देखें पूरे नामों की लिस्ट और उनका मतलब

आशवी

आप अपनी बच्ची को आशवी नाम दे सकते हैं। इस नाम का मूल अर्थ ‘धन्य’ है। इसका एक और अर्थ है – ‘विजयी’। इस नाम का मतलब देवी सरस्‍वती भी होता है।

अयाना

यह नाम वास्तव में अद्वितीय है और इसका अर्थ होता है मासूम। आपकी बेटी इस नाम के प्रभाव से हमेशा मासूमियत भरपूर रहेगी और जीवन में उन्नति करेगी। यह नाम माता सरस्वती के नामों में से एक है।

आयरा

देवी सरस्वती के नामों की लिस्ट में आयरा नाम भी आता है। आयरा नाम का अर्थ है ‘सम्मानित व्यक्ति’। इस नाम के अन्य अर्थ ‘पृथ्वी’ और ‘चौकस’ हैं और यह देवी सरस्वती का एक नाम है।

अक्षरा

अक्षरा नाम का सीधा अर्थ होता है अक्षर। इस नाम को बहुत पसंद किया जाता है। यह नाम देवी सरस्वती को संदर्भित करता है। आप अपनी बेबी गर्ल के लिए इस नाम को भी चुन सकते हैं।

Read More:- Ganesh Jayanti 2024: कब है गणेश जयंती, कैसे करें पूजा? जानें शुभ मुहूर्त… इन मंत्रों से करें गणपति जी को प्रसन्न

अनुषतुभी

अनुषतुभी नाम का मतलब होता है ‘प्रशंसा करना’ और ‘भाषण देना’। देवी सरस्वती वाणी की भी स्वामिनी हैं इसलिए यह नाम उनसे जुड़ा हुआ है।

गिरवानी

इस नाम का मतलब होता है रानी। मां सरस्‍वती और माता पार्वती को इस नाम से बुलाया जाता है।

दिव्‍यांगा

सुंदर, पवित्र और शुभ शरीर वाली नारी को दिव्‍यांगा कहा जाता है। हिंदू धर्म में मां सरस्‍वती को भी दिव्‍यांगा कहा गया है।

काव्या

यह नाम माता सरस्वती का ही एक नाम है। इस नाम को सुनकर ही शांति मिलती है। काव्या का मतलब ‘काव्य और कविता’ से जुड़ा हुआ होता है। बेटी का नाम काव्या रखने पर बेटी की रूचि कविताओं में हो सकती है।

नायरा

माता सरस्वती की अद्भुत सुंदरता को वर्णित करता यह शब्द नायरा आपकी बेटी के लिए एक अच्छा नाम हो सकता है। इस शब्द का अर्थ ‘गुलाब’ होता है और यह माता सरस्वती का एक नाम भी है।

सौम्‍या

सौम्‍या का मतलब है जिसका व्यवहार सौम्य और सरल हो। इस नाम पर यदि आप अपनी बेटी का नाम रखेंगी तो ये बेटी के व्यवहार को हमेशा सौम्य बनाए रखने में मदद करेगा। माता सरस्‍वती को भी सौम्‍या नाम से जाना जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

विदुषी

बुद्धिमान महिला को विदुषी कहते हैं। यह भी माता सरस्वती के नाम का पर्याय है।

वाची

मां सरस्वती की मधुर वाणी के कारण उन्हें वाची कहा जाता है। वाची का अर्थ है मधुर।

ऋचा

ऋचा का अर्थ है जीवन का निर्वाह करने वाला। इसका अर्थ वेदों में लेखन, भजन और मंत्र है। यह नाम भी मां सरस्‍वती से जुड़ा हआ है।

वेदा

इस नाम का मतलब होता है महाज्ञानी और ज्ञान से भरा हुआ और पवित्र। मुकेश अंबानी ने भी अपनी पोती का यही नाम रखा है।

वीणा

यह नाम संगीत से करीबी रूप से संबंधित होता है और इसका अर्थ होता है सामंजस्य से भरपूर। यह एक वाद्य यंत्र भी है, इसलिए यदि आप बेटी का नाम इस नाम पर रखती हैं तो उसकी रूचि हमेशा वाद्य यंत्रों में रहेगी।

चंद्रवदना

यह नाम माता सरस्वती का एक नाम है। इसका अर्थ होता है जिसका चेहरा चंद्रमा की तरह प्रतापी हो। इस नाम के प्रभाव से बेटी का व्यक्तित्व सदैव प्रतापी रहेगा और उस पर माता का आशीष बना रहेगा।

निहारिका

निहारिका नाम का मतलब ‘ओस की बूंद की तरह पवित्र’ होता है। इस नाम का एक मतलब मौसम की पहली बारिश भी होता है। किसी को प्‍यार से देखने को भी निहारिका नाम से जोड़ा जाता है। अपनी बेटी का नाम अगर आप निहारिका रखेंगी तो सदैव उसे बुध्दि और ज्ञान का आशीष मिलेगा।

बानी

लड़कियों का यह बहुत लोकप्रिय नाम है और इसका मतलब होता है आवाज। मां सरस्‍वती को बानी के नाम से भी जाना जाता है।

जानविका

भारत की प्रमुख नदी गंगा को जानविका कहा जाता है। ऋषि जाहिनु की बेटी का नाम भी जानविका था। आपने अब से पहले जानविका नाम नहीं सुना होगा। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जानविका एक यूनीक और मॉडर्न नाम है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button