लाइफस्टाइल

सोशल मीडिया के फायदे और नुक्सान

सोशल मीडिया


आजकल एक क्लिक पर पूरी दुनिया चलती है। आज के समय की टेक्नोलॉजी इतनी उत्तम है कि दुनिया के एक कोने में बैठ कर हम दूसरे कोने की खबर रख सकते है। अब जितना सोशल मीडिया ने हमें आगे बढ़ाया है उतना ही पीछे भी खींच लिया है। हर सिक्के के दो पहलू होते है अगर इस सोशल मीडिया के फायदा अनेक है तो नुक्सान कम नहीं है।

शुरुआत अच्छी बातों से की जानी चाहिए, तो पहले जानते है इस अद्भुत चीज़ के फायदे क्या है :-

1) इसके माध्यम से हम खुद को अद्यतन रख सकते है। हर नई बात की जानकारी हमारी उंगलियो पर हो गई है।

2) नए लोगो से जुड़ पाना और दूर रह रहे रिश्तेदारों से संपर्क करना बहुत ही आसान हो गया है। बैठे बिठाये हमे हर बात का पता चलता रहता है।

3) लोगो के जन्मदिन और हर ज़रूरी अवसर का ज्ञात अब इस सोशल मीडिया के माध्यम से अपने आप हो जाता है।

सोशल मीडिया के फायदे और नुक्सान

4) आप सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपने काम या व्यापार की प्रौन्नति कर सकते है। इसके ज़रिए आपको और आपके काम को एक नईपहचान मिलती है।

5) कोई भी जानकारी आप मिनटों में लोगो तक पहुँचा सकते है। दुनिया की अधिकतर जनता सोशल मीडिया से जुडी हुई है जिसके कारण आप अपनी आवाज़ दुनिया के हर कोने तक पहुँचा सकते है।

अब देखते है सिक्के का दूसरा पहलु यानी इसके नुक्सान

1) लोग अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया पर बिताते है जिसके कारण वह अपना समय बर्बाद करते है। लोगो को अपने काम और समय का कोई होश नहीं रहता।

2) जितनी आसानी से जानकारी भेजी जा सकती है उसके हिसाब से लोग सही गलत कोई भी जानकारी फैला सकता है, इसलिए सारी खबरे विश्वासनीय नहीं रहती।

सोशल मीडिया के फायदे और नुक्सान

3) सोशल मीडिया पर ज़्यादा समय बिताने से लोगो में स्वास्थ्य सम्बंधित तकलीफे बढ़ती नज़र आती है। मोटापा, कमज़ोर दृष्टि, ख़राब यादाश्त उन में से कुछ है।

4) इसके बढ़ते प्रयोग से, साइबर क्राइम भी बढ़ गए है। लोगो के प्रोफाइल को हैक कर लिया जाता है और उनके द्वारा दी गई जानकारी का प्रयोग गलत ढंग से किया जाता है।

5) लोगो की तस्वीरों को गलत ढंग से पेश करके, उन्हें धमकियां दी जाती है और इसी माध्यम से उनसे पैसे हैंठे जाते है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button