काम की बातलाइफस्टाइल

7 July Holiday: क्या बैंक और स्कूल बंद होंगे 7 जुलाई को? जानिए क्या है सच

7 July Holiday, इन दिनों सोशल मीडिया पर 7 जुलाई 2025 को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वजह है मुहर्रम की तारीख और उस पर मिलने वाली सरकारी छुट्टी।

7 July Holiday : क्या 7 जुलाई को मिलेगा अवकाश? सरकारी कैलेंडर में क्या है?

7 July Holiday, इन दिनों सोशल मीडिया पर 7 जुलाई 2025 को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वजह है मुहर्रम की तारीख और उस पर मिलने वाली सरकारी छुट्टी। दरअसल, 6 जुलाई को रविवार है और ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या सोमवार यानी 7 July Holiday घोषित की गई है? चलिए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।

जानिए क्या है सच

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग दावा कर रहे हैं कि 7 जुलाई को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है मुहर्रम का त्यौहार, जिसकी तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। चूंकि मुहर्रम की छुट्टी का निर्धारण चंद्र दर्शन पर आधारित होता है, ऐसे में यह तय करना थोड़ा जटिल होता है कि किस दिन छुट्टी होगी।

Read More : Ramayana Budget: इतना खर्च सिर्फ एक फिल्म पर! रणबीर की ‘रामायण’ का बजट जानकर उड़ जाएंगे होश

कब मनाया जाएगा मुहर्रम 2025?

मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है, और इसका 10वां दिन “आशूरा” कहलाता है, जो बेहद पवित्र और शोकपूर्ण दिन माना जाता है। साल 2025 में इस्लामी पंचांग के अनुसार, चांद 26 जून को दिखाई दिया था, इसलिए 10वां मुहर्रम, यानी आशूरा, 6 जुलाई 2025 (रविवार) को पड़ेगा। सरकारी छुट्टियों की सूची में भी मुहर्रम के दिन 6 जुलाई को ही अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन अधिकांश सरकारी दफ्तर, बैंक, शिक्षण संस्थान आदि बंद रहेंगे। हालांकि, यह संयोग की बात है कि मुहर्रम का दिन रविवार को आ रहा है, जो पहले से ही साप्ताहिक अवकाश होता है। यही कारण है कि लोग सोच रहे हैं कि क्या सोमवार को यानी 7 जुलाई को इसकी भरपाई के रूप में छुट्टी मिलेगी?

Read More : T20 World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट का अगला मुकाम, U19 टी20 विश्व कप 2025 की आज से शुरुआत

क्या 7 जुलाई को राष्ट्रीय अवकाश है?

नहीं, 7 जुलाई 2025 को भारत सरकार द्वारा कोई राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है। यह एक सामान्य कार्यदिवस रहेगा और देशभर में सभी सरकारी दफ्तर, बैंक, निजी कंपनियां और स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे। विभिन्न राज्यों की अपनी-अपनी अवकाश सूची होती है, लेकिन फिलहाल किसी भी राज्य ने 7 जुलाई को अवकाश घोषित नहीं किया है। अतः यह स्पष्ट है कि 6 जुलाई को ही मुहर्रम की छुट्टी मनाई जाएगी और 7 जुलाई को अवकाश नहीं मिलेगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button