लेटेस्ट

International Day Peace: जानें क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, साथ ही जाने इसका महत्व और इतिहास

International Day Peace: जाने 21 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस


International Day of Peace: हर साल पूरी दुनिया में 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस यानि की विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस शांति मधुरता और भाईचारे की अवस्था है, जिसमे बैर अनुपस्थित होता है। वैसे तो ये बात हम सभी लोग जानते है कि बिना शांति के हमारे जीवन का कोई आधार नहीं है। अगर हम बात करें विश्व संदर्भ पर तो इस शब्द का इस्तेमाल युद्धविराम या संघर्ष में ठहराव के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि विश्व शांति दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था कायम करना, अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाना है। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा पूरी दुनिया में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए कला से लेकर साहित्य, सिनेमा, खेल और संगीत की प्रसिद्ध हस्तियों को शांतिदूत नियुक्त किया हुआ है।

International Day Peace

जाने क्या कुछ खास होता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर?

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर सफेद कबूतरों को उठाया जाता है। क्योंकि सफेद कबूतरों को शांति का दूत माना जाता है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर भारत में भी जगह-जगह सफेद रंग के कबूतर उड़ाए जाते हैं। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों और अलग-अलग संगठनों में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

कब हुई थी अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की शुरुआत?

आपको बता दें कि पूरी दुनिया के देशों और लोगों के बीच शांति व्यवस्था बनाए के लिए संयुक्त राष्ट्र ने साल 1981 में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद पहली बार 1982 में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया था। जिसकी थीम उस समय पर  ‘Right to peace of people’ रखी गई थी। हर साल इसकी अलग अलग थीम रखी जाती है।

Malalai Kakar: जाने कौन है कर्नल मलालाई कक्कड़, जिन्होंने अफगानिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहनी थी वर्दी

शुरुआत में सितंबर के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस

आपको बता दें कि साल 1982 से लेकर 2001 तक अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस सितंबर के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था। लेकिन साल 2002 के बाद इसमें बदलाव आया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति दिवस मनाने के लिए 21 सितंबर की तारीख निर्धारित कर दी गई। उसके बाद से ही हर साल 21 सितंबर को ही अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाने लगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button