लेटेस्ट

चंद्रयान-2 का काउंटडाउन हुआ शुरू, रिहर्सल हुआ  पूरा 

आज 2:43 बजे होगी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग


बीती 15 जुलाई को इसरो द्वारा चंद्रयान-2 के लॉन्च को रोक दिया गया था। लॉन्च से कुछ देर पहले ही क्रायोजेनिक इंजन में खामी के चलते चन्द्रायण-2 के लॉन्च को रोक दिया गया था। इसरो वैज्ञानिकों द्वारा अब चंद्रयान-2 में मौजूद सभी खामियों को ठीक कर लिया गया है जिसके बाद आज 22 जुलाई के दिन लॉन्च होना निर्धारित है। खामी के चलते जब 15 जुलाई को चंद्रयान लॉन्च रोक देने के बाद कुछ समय पश्चात उसके अगले लांच की तारीख व समय तय कर लिया गया था।

इसरो वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान-2 में मौजूद सभी खामियों को ठीक कर दिया गया है। उनका कहना है कि हम लॉन्च करने से पहले ही सभी खामियों को पूरी तरह से जांच लेते हैं उसके बाद ही लॉन्च करते हैं। 15 जुलाई को इंजन से हुए रिसाव को लेकर उन्होंने सभी जांच पड़ताल करने के बाद उन सभी खामियों को ठीक कर लिया है जिसके बाद उस चंद्रायण की पूरी तरह से रिहर्सल भी कराई गई है।

Chandrayaan-2 की रिहर्सल हुई पूरी

इसरो के पूर्व चीफ एएस किरण कुमार का कहना है कि जब हम किसी अभियान पर काम कर रहे होते हैं तो उसकी जांच हम कई स्तरों पर करते हैं जिसके बाद ही उस अभियान का लांच किया जाता है। वैसे तो चंद्रयान-2 की भी पूरी जांच की गई थी परंतु उसमें खामी निकलने के बाद हमने उसकी पूरी तरह से दोबारा जांच पड़ताल कई स्तरों पर की है। अब सभी खामियों को दूर करने के बाद आज 22 जुलाई के दिन दोपहर 2:43 पर चंद्रायण-2 का लॉन्च कर दिया जाएगा।

लॉन्च की तैयारियां जोरों शोरों पर है और लगभग पूरी कर ली गई है। पूर्व चीफ किरण कुमार ने यह भी बताया कि 22 जुलाई को लॉन्च हो जाएगा जिसके बाद 14 अगस्त से चंद्रमा की यात्रा शुरू कर दी जाएगी। इन सभी तैयारियों के साथ मून पर लैंडिंग की भी तारीख तय कर ली गई है जो कि 6 सितंबर है। उनके अनुसार लॉन्च से जुड़ी सभी एक्टिविटीज बहुत जबरदस्त चल रही हैं। उन्होंने बताया कि चन्द्रायण-2 की ओर ले जाने वाले जीएसएलवी मार्क III-एम 1 की रिहर्सल पूरी कर ली गई है। आज इसे आश्वस्त होकर लॉन्च की और आगे बढ़ाया जा सकता है।

वे लोग जो इस लॉन्च को लेकर बेहद उत्साहित है लेकिन 15 जुलाई के दिन उन्हें इस लांच को लेकर निराशा हाथ लगी थी। परंतु आज इसरो विशेषज्ञों के अनुसार इसकी सभी रियासतों को पूरा करने के बाद अमूमन इसका लॉन्च सफलतापूर्वक संपूर्ण हो ही जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि चंद्रयान 2 का लांच कितना जबरदस्त होने वाला है। इसरो वैज्ञानिकों  की कड़ी मेहनत आज दोपहर 2:43 पर सफल होने वाली है।

15 जुलाई को लॉन्च रुक जाने की वजह से भारत सरकार को 1000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ परंतु इससे भी कहीं बड़ा नुकसान होने से बच गया था। परंतु आज इस लॉन्च के बाद उस सभी नुकसान की भरपाई हो जाएगी।  सही मायने में देखा जाए तो आज काउंटडाउन शुरू हो चुका है और जल्द ही चन्दर्यायन-2 चंद्रमा की यात्रा पर निकल जाएगा।

Read More :-#CongratulationsHimaDas: एक महीने में जीते 5 स्वर्ण पदक, देखे exclusive pictures

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com

Back to top button