काम की बात

Pm Modi advice to BJP: मिशन 2024, क्या मुस्लिम बनेंगे भाजपा का वोट बैंक

Pm Modi advice to BJP: जानिए मोदी ने क्यों दी अपने कार्यकर्ताओं को ये नसीहत, क्या है पुरा बयान


Highlight

. भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अपनी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की।

. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि मुस्लिम समुदाये के बारे में गलत बयानबाजी बंद  करें।

. पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से बचने का भी निर्देश दिया।

Pm Modi advice to BJP : साल 2023 और 2024 सियासी पार्टियों के लिए बेहद अहम है। क्योंकि 2023 में 9 राज्यों में और 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टियां चुनावों की तैयारी में जुट गई हैं। देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अपनी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। बैठक के दूसरे दिन पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही मुसलमानों को लेकर बड़ी बात कही है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि मुस्लिम समुदाये के बारे में गलत बयानबाजी ना करें। बल्कि देशभर में मुसलमानों के पास जाएं और उनसे बात करें।  पीएम मोदी ने बोहरा और पसमांदा मुसलमानों से खास तौर पर बातचीत करने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कोई वोट दे या ना दे लेकिन उससे जरूर मिलें। पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में बड़ी बात बोल दी। उन्होंने कहा कि कई नेताओं को मर्यादित भाषा बोलने की जरूरत है। इतना ही पीएम मोदी ने अपने  कार्यकर्ताओं से कहा है, अनावश्यक  फिल्मों का विरोध न करें।

अब ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर भारतीय जनता पार्टी इतने बड़े पैमाने पर मुसलमानों पर क्यों ध्यान देना चाहती है। इसके पीछे का कारण क्या है?  इसका महत्त्वपूर्ण वजह वोट ही है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी को हर चुनाव में मुसलमानों के वोटों की तादाद पिछले चुनाव से ज्यादा होती है। जाहिर है ऐसे में पीएम मोदी ये चाहते होंगे कि वो मुस्लिम तबका जो उनको वोट दे रहा है। अब वो बढ़-चढ़कर उनकी पार्टी समर्थन करे। इसीलिए उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से मुसलमानों के बारे में गलत बयानबाजी करने से साफ मना कर दिया है।

पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से बचने का भी निर्देश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के लिए सबसे अच्छा समय है और देश के विकास में योगदान देने के प्रयासों को दोगुना किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘अमृत काल’ को ‘कर्तव्य काल’ में तब्दील किया जाना चाहिए। तभी देश तेजी से आगे बढ़ सकता है।

Read More- Delhi assembly: काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक, AAP ने किया कटाक्ष

वहीं पीएम मोदी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को अलग से संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पिछली बार अति आत्मविश्वास की वजह से चुनाव हार गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अपने दिमाग से यह बात निकाल देनी होगी कि पीएम मोदी प्रचार के लिए आएंगे और हम चुनाव जीत जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी को अति आत्मविश्वास से बचना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी को मेहनत करने की जरूरत है। साफ है कि इस साल देश में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक समेत 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा 2024 में लोकसभा चुनाव भी होना है।

आपको बता दें बीजेपी ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी। इससे साफ है पार्टी जेपी नड्डा के नेतृत्व में ही 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ ही अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ेगी। नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखा। जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इसी साल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा था। इसके पहले वह जुलाई 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। उसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाली थी।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के तहत सभी राज्यों को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए और एक-दूसरे की भाषा और संस्कृति को स्वीकार करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के सभी मोर्चों से सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को और अधिक जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आकांक्षी जिलों के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का मंत्र भी दिया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button