काम की बात

Hindi Diwas 2024: पूरा देश आज मना रहा हिंदी दिवस, जानिए इसके इतिहास और महत्व के बारें में

हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में मान्यता दी थी। यह दिन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह हिंदी भाषा के महत्त्व को दर्शाता है। हिंदी दिवस न केवल हिंदी भाषा की प्रतिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है।

Hindi Diwas 2024: जानिए दुनियाभर में किस स्थान पर है “हिंदी”?


Hindi Diwas 2024: हर साल 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करने के लिए एक अहम दिन कह सकते है। हिंदी देश की सांस्कृतिक एकता को दर्शाती है। यह दिन हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाता है और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व महसूस कराता है। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे हिंदी का महत्व और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसके इतिहास के बारे में।

​हिंदी दिवस का इतिहास

साल 1953 में, पहली बार 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया था। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व और प्रसार को बढ़ावा देना था। राजभाषा आयोग ने इस दिन को मनाने का विचार प्रस्तुत किया था। इसका उद्देश्य हिंदी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करना था। 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। 1953 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Hindi Diwas 2024
Hindi Diwas 2024

​हिंदी की समृद्धि

हिंदी भाषा संस्कृत से उत्पन्न हुई है और इसकी लिपि देवनागरी है। यह भारत के कई राज्यों में बोली जाती है और इसका साहित्यिक इतिहास बहुत समृद्ध है। मुंशी प्रेमचंद, रवींद्रनाथ टैगोर, शरतचंद चट्टोपाध्याय, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे महान कवियों और साहित्यकारों ने हिंदी साहित्य को विश्व स्तर पर ख्याति दिलाई है।

Read More: Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का किया विस्तार, इतने उम्र के सभी बुजुर्गों को मिलेगा फायदा

जानिए दुनियाभर में किस स्थान पर है “हिंदी”?

बता दें, कि दुनियाभर में करीब 7,151 भाषाएं बोली जाती हैं, और इन सभी भाषाओं के बीच दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं के लिस्ट में हिंदी तीसरे नंबर पर आता है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में 60 करोड़ से भी ज्यादा लोगों की प्रमुख भाषा हिंदी है। आज के समय में कई ऐसे विदेशी हैं जो शौख से हिंदी भाषा को सीखते हैं और कई लोग तो हिंदी गाने गाते भी नजर आते हैं।

Hindi Diwas 2024
Hindi Diwas 2024

 

हिंदी दिवस 2024 की थीम

राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2024 की थीम “हिंदी पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक” यानी From Traditional Knowledge to Artificial Intelligence पर आधारित है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button