लाइफस्टाइल

Bhai Dooj 2022 : 26 या 27 अक्टूबर, कब मनाया जाएगा भाई-दूज ? इस भाई-दूज राशि के हिसाब से भाई-बहनों को दें तोहफे ।

Bhai Dooj 2022 :भाई – दूज के मुहूर्त और पूजा विधि यहां जानें। साथ ही भाई – बहन के लिए जानें गिफ्ट आइडियाज


Highlights – 

. भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।

.   इस साल भाई दूज का त्योहार 27 अक्टूबर, 2022 को मनाया जाएगा।

. इस भाई – दूज कैसे राशि के हिसाब से आप तोहफे चुनें।

Bhai Dooj 2022 :भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।  इस साल भाई दूज का त्योहार 27 अक्टूबर, 2022 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में भाई दूज पर्व का खास महत्व है।

 इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज रक्षाबंधन पर्व की तरह ही भाई-बहन के आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। भाई दूज मनाने की4 परंपरा देश के अलग – अलग जगहों पर अलग – अलग है।

 इस पावन पर्व पर बहने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर भगावन से उनके लंबी उम्र की कामना करते हैं।  कई जगहों पर इस साल भाई-दूज का शुभ मुहूर्त क्या है इसके बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि भाई दूज का त्योहार 26 या 27 अक्टूबर कब मनाना शुभ रहेगा और इस पर्व को मनाने का तरीका क्या है। इसके साथ ही हम आपको राशि के हिसाब से अपना भाई -बहन को क्या गिफ्ट दें ये भी बताने जा रहे हैं।

शुभ मुहूर्त

भाई दूज का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं द्वितीया तिथि का समापन 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि की मान्यतानुसार, भाई दूज 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक है।

bhai dooj

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाई दूज के दिन बहन और भाई दोनों सुबह उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर सबसे पहले सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।  इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाई के लिए  पूजा की थाली तैयार करें।  पूजा की थाली में रोली, चंदन, अक्षत और धूप-दीप, मिठाई रखें। दीप जलाकर भाई की आरती उतारें।
उसके बाद उनके माथे पर चंदन का तिलक लगाएं. तिलक लगाते वक्त “भ्रातस्तवानुजाताहं भुंक्ष्व भक्तमिमं शुभं, प्रीतये यमराजस्य यमुनाया विशेषत:” इस मंत्र को बोलों।

इसके बाद भाई को मिठाई खिलाएं। अगर भाई से बड़ी हैं तो उन्हें माथे पर हाथ रखकर आशीर्वाद दें। अगर बहन भाई को छोटी हैं तो भगवान से उनकी लंबी उम्र की कामना करें। भाई दूज की पूजा के बाद भाई को भोजन कराएं।

अब जब भाई दूज का त्योहार है तो उपहारों का सिलसिला तो होगा ही। अगर आप भी अपने भाई – बहन को कोई उपहार देने में कन्फ्यूज़ हो रहे हैं तो इसकी चिंता बिल्कुल न करें। हम आपको बताएंगे कि इस भाई – दूज कैसे राशि के हिसाब से आप तोहफे चुनें।

Read More- Bhai Dooj 2022: अगर इस भाई दूज आप भी देना चाहते है अपनी बहन को सबसे प्यार गिफ्ट तो ये है बेस्ट ऑप्शन

मेष राशि वाले अपने भाई – बहन को लाल रंग के वस्त्र गिफ्ट में दे सकते हैं।

वृषभ – चांदी की चीज दें।

कर्क – पंचधातु की वस्तू उपहार में दें।

सिंह – तांबे या लाल कंगन गिफ्ट करें।

कन्या – फूल का गुलदस्ता या हरे रंग के वस्त्र तोहफे में दें।

तुला – सफेद ऊन दें।

वृश्चिक – अष्ट धातु की वस्तू या गुलाबी वस्त्र उपहार में दें।

धनु- पीतल की वस्तू या पीले वस्त्र गिफ्ट करें।

मकर – रसोई संबंधी बर्तन उपहार में दें।

कुंभ – बिजली संबधी वस्तू उपहार में दें।

मीन – आसमानी रंग के वस्त्र गिफ्ट करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button