इंदौर साइक्लोथॉन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड !
इंदौर साइक्लोथॉन में आज 15,000 से ज्यादा लोगों ने एक साथ साइकिल चलाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था उन्होंने 2012 में 8,500 लोगों ने एक साथ साइकिल चला कर यह रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब इन्होंने उनका रिकॉर्ड तोड़ कर नया कीर्तिमान हासिल किया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन ने किया था। जिसमें लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बतौर अतिथि शामिल हुए थे।
इस विश्व रिकॉर्ड को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डज में दर्ज किया गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डज के भारत प्रमुख विश्नोई ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संगठन को इस रिकॉर्ड के लिए प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।