भारत

बुर्ज खलीफा में भारतीय ने खरीदे 22 घर

संयुक्त अरब अमीरात में मैकेनिक से बिजनैसमेन बने एक भारतीय में दुनिया से सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में 22 फ्लैट खरीदें है।

इस भारतीय का नाम जार्ज वी नेरियापाराम्बिव है। जॉर्ज मूल रुप से केरल का रहने वाला है। इस बात की पुष्टि एक अखबार द्वारा रविवार को की गई है।

एक अखबार क दिए इंटरव्यूय में जॉर्ज ने कहा ‘यदि मुझे अच्छे सौदे पटे तो मैं और भी फ्लैट खरीदूंगा। मैं एक ड्रीमर हूं मैं अपना सपना देखना कभी बंद नहीं करुंगा। ‘

जॉर्ज का बुर्ज खलीफा में घर खरीदने के लेकर भी बड़ी अजीब से कहानी है। उनके किसी रिश्तेदार में बुर्ज खलीफा में घर खरीदने को लेकर मजाक उड़ाया था।

georgr

जार्ज वी नेरियापाराम्बिव

जॉर्ज ने बताया ‘उसके रिश्तेदार ने कहा कि इस बुर्ज खलीफा को देखो, तुम इसके अंदर नहीं जा सकते।‘

जॉर्ज को यही बात दिल पर लग लगाई जिसके कारण उन्होंने एक दो नहीं ब्लकि पूरे 22 घर खरीद लिए हैं।

अभी उनके पास कुल 22 घर है। जिसमें से एक में वह स्वयं रहते हैं। पांच मकान किराए पर दिए है और बाकी के लिए अच्छे किरायेदारों की उम्मीद कर रहे हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button