भारत

जाकिर नाइक की गुप्त संपत्ति का खुलासा, विदेशों से मिले 60 करोड़ रूपए

अपने भाषणों से विवादों में घिरे इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के नाम से एक और विवाद जुड़ गया है। जी हां, जाकिर नाइक की गुप्त संपत्ति का खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि जाकिर नाइक के बैंक अकाउंट्स में तीन सालों में 60 करोड़ रूपए आए हैं।

Zakir-Naik

जाकिर नाइक

बताया जा रहा है कि पिछले तीन सालों में जमा कराई गई यह 60 करोड़ रूपए की राशि अलग-अलग देशों से भिजवाई गई है। हांलाकि, इन देशों के नाम का खुलासा नही किया गया है।

खबरों की माने तो यह सारी राशि कथित तौर पर जाकिर की पत्नी, बच्चों और उसके रिश्तेदारों के खातों में जमा कराई गई हैं। अब पुलिस इस बात की जांच करेगी कि नाइक के परिजनों के खाते में यह राशि क्यों ट्रांसफर की गई और इसका इस्तेमाल कहां किया गया?

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button