भारत

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत से मॉनसून ने ली विदाई, यूपी-बिहार के इन जगहों में बारिश के आसार

मानसून की विदाई के बाद दिल्ली NCR के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Weather Update: दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका


Weather Update:दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। मॉनसून के जाते ही एक बार फिर से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री को पार कर चुका है। मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। वहीं दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में धूप और गर्मी जारी रहेगी। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत से मॉनसून ने ली विदाई, यूपी-बिहार के इन जगहों में बारिश के आसार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि अगले हफ्तेभर तक दिल्ली में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

इन राज्यों से मानसून ने ली विदाई

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, वेस्ट राजस्थान के बचे हुए हिस्से से दक्षिण पश्चिमी मानसून ने विदा ले ली है. जल्द ही मानसून पश्चिमी यूपी, मध्य प्रदेश ,राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बचे हुए अन्य हिस्सों से भी विदा हो जाएगा।

यूपी-बिहार के इन जगहों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क बना रहेगा। वहीं, प्रदेश के उत्तरी पूर्वी हिस्सों समेत गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया आदि में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार मधुबनी, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, कैमूर, रोहतास और बक्सर में बारिश के आसार हैं। झारखंड में भी बारिश और व्रजपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर 4 और 5 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में आज कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण उप-हिमालयी जिलों में शनिवार तक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है।

Read More: Weather Update: जानिए दिल्ली में आज का कैसा रहेगा मौसम? राजस्थान में विदाई की ओर मॉनसून

आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों में आज बारिश होने के आसार हैं। नॉर्थ ईस्ट के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की संभावना है। आईएमडी के कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना – इन राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button