भारत

Weather Update: इतिहास का सबसे गर्म महीना रहा मई, 13 राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट

देश में दक्षिण और पूर्वोत्तर की तरफ मानसूनी बारिश और उत्तर की तरफ हीटवेव जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट है।

Weather Update: ओडिशा में भी हीटवेव का अलर्ट, दक्षिण और पूर्वात्तर राज्यों में भारी बारिश


Weather Update: IMD के मुताबिक अगले दो दिन में बिहार, झारखंड और ओडिशा में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश में दो दिन बाद तापमान में 2 डिग्री की बढ़त हो सकती है। मानसून केरल और तमिलनाडु होते हुए कर्नाटक पहुंच गया है। इसके 10 जून तक महाराष्ट्र, 15 जून तक मध्य प्रदेश और 27 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। मानसून 30 मई को केरल और नॉर्थ ईस्ट राज्यों और 31 मई को मानसून उत्तरी पश्चिम बंगाल में पहुंचा।

इतिहास का सबसे गर्म महीना मई

2024 का मई महीना अब तक के रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा गर्म महीना रहा है। यह जानकारी यूरोप की कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने दी है। लगातार बढ़ रही गर्मी अल नीनो और क्लाइमेट चेंज की वजह से है।कॉपरनिकस ने बताया कि 80% संभावना है कि दुनिया भर में तापमान में होती वृद्धि के चलते अगले पांच साल में से कोई एक साल ऐसा हो सकता है, जिसमें तापमान प्री-इंडस्ट्रियल समय के तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो जाएगा।

13 राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के 29 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट है। महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश, जबकि अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा में भारी बारिश होगी।

ओडिशा में भी हीटवेव का अलर्ट, दक्षिण और पूर्वात्तर राज्यों में भारी बारिश

झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड और झारखंड में लू चलने की आशंका है। बिहार, गोवा में गर्मी और उमस बने रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।

Read More: Loan News: मौत के बाद ऐसे ही जाएगा लाखों रुपए का लोन माफ, बस कर होगा ये काम

इस साल सामान्य से बेहतर बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से बेहतर बारिश होने का भी अनुमान जताया था। विभाग के मुताबिक जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button