भारत

Weather News: क्या दिल्ली में बादल फटा? राजधानी में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, पहाड़ों पर बारिश से तबाही, यूपी-बिहार में रेड अलर्ट जारी

Weather News: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश ने मौसम सुहाना कर रखा है। मौसम विभाग ने इस वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से दिल्ली में बाढ़ का खतरा सताने लगा है।

Weather News: क्या होता है बादल फटना? इन राज्याें में गिर सकती है आकाशीय बिजली

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश ने मौसम सुहाना कर रखा है। मौसम विभाग ने इस वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से दिल्ली में बाढ़ का खतरा सताने लगा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मूसलाधार बारिश ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तबाही मचाई हुई है। कई जगह बादल फटने से जानमाल का नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि दिल्ली में 28 जुलाई को हुई बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ये बारिश कितनी थी इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कई जगहों पर जलभराव हो गया, वहीं कुछ जगहों पर पानी में डूबने से लोगों की जान चली गई। Weather News इसके बाद 31 जुलाई को भी दिल्ली में भयंकर बारिश हुई। अब माना जा रहा है कि दिल्ली में बादल फटे थे, जिसकी वजह से इस तरह की स्थिति बनी।

आपको बता दें कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को बारिश होगी। यहां सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में काले घने बादल अपना डेरा डाले हुए हैं, कभी भी झमाझम बारिश हो सकती है। कई दिनों से यहां हो रही बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। Weather News मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दो से तीन दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं कहा जा रहा है कि दिल्ली में बादल फटे थे, जिसकी वजह से इस तरह की स्थिति बनी। तो आइए जानते हैं कि इसके पीछे मौसम विभाग क्या कहता है और क्या दिल्ली में बादल फट सकता है? इसके पीछे का साइंस जानते हैं-

दिल्ली में फटे बादल? Weather News

मौसम विभाग ने दिल्ली में हुई बारिश को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि ये घटना बादल फटने का नतीजा नहीं थी। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने एक मीडिया हाउस से हुए बातचीत में बताया कि शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने 28 जून को सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच 91 मिमी बारिश दर्ज की। इसी तरह, लोधी रोड मौसम स्टेशन पर सुबह 5 बजे से 6 बजे तक 64 मिमी और सुबह 6 बजे से 7 बजे तक 89 मिमी बारिश दर्ज की गई। महापात्र के मुताबिक इस स्थिति को बादल फटना नहीं कहा जा सकता, लेकिन ये बादल फटने के बहुत करीब था।

Read More:- Cloudburst In Kedarnath: केदारनाथ में बादल फटने से भारी तबाही, गाजियाबाद के चार युवक मंदाकिनी नदी में बहे, पांचवे को खच्चर वाले ने बचाया, बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीम

क्यों कहा गया बादल फटे Weather News

इसके बाद फिर दिल्ली में बुधवार को लगभग एक घंटे में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। इस दौरान मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया था। IMD ने बताया था कि प्रगति मैदान इलाके में 112.5mm बारिश दर्ज की गई। एक घंटे में इतनी बारिश को बादल फटना माना जाता है। यही वजह है कि दिल्ली में भीषण बारिश को बादल फटना माना गया। हालांकि पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक दिल्ली में बादल फटने की घटना नहीं घटी है।

क्या होता है बादल फटना? Weather News

मौसम विज्ञान के मुताबिक यदि अचानक किसी एक जगह पर 20-30 वर्ग किलोमीटर दायरे में 1 घंटे में 100 मिलीमीटर (100 MM) बारिश होती है तो इसे बादल फटना कहा जाता है। इसे वैज्ञानिक भाषा में क्लाउडबर्स्ट या फ्लैश फ्लड भी कह सकते हैं। ये ठीक उसी तरह है जैसे पानी का गुब्‍बारा कहीं पर फोड़ दिया जाए तो उस जगह पर सारा पानी फैल जाता है। दरअसल बारिश जब चरम रूप में हो जाती है तो उस स्थिति को मुहावरे के तौर पर बादल फटना कहा जाता है।

दिल्ली में बाढ़ का खतरा Weather News

आपको बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बारिश ने भी दिल्लीवासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हथिनीकुंड बैराज में पानी ज्यादा आने से उसे दिल्ली के लिए छोड़ा जाना है। यह पानी ओखला बैराज की ओर आएगा। इसके कारण एक बार फिर से नदी किनारे इलाकों में पानी भर सकता है। हालांकि, इन हालातों से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कई बड़े दावे किए हैं। साथ ही पिछले वर्ष हुई इस आपदा से सबक लेते हुए इसकी तयारियों को मुकम्मल किये जाने की बात की जा रही है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इन राज्यों में गिर सकती है आकाशीय बिजली Weather News

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लखनऊ समते आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, मेरठ गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा में बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावान है। भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, तेज आंधी और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों पर हो रही आफत की बारिश Weather News

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी का कहर जारी है। यहां बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में कई लोग मारे गए हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल हिमाचल प्रदेश का है। यहां बारिश के कारण हुई घटनाओं में 100 से ज्यादा सड़कें बह गई हैं। कई पुल ध्वस्त हुए हैं। वहीं नदियों में भी उफान आया हुआ है। उत्तराखंड में भी हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button