भारत
भारत वापसी के मूड में नही हैं विजय माल्या…

भारतीय बैंको का हजारों करोड़ रूपए कर्ज लेकर विदेश भाग जाने वाले विजय माल्या को वापस देश में लाने की तैयारियां काफी तेज कर दी गई हैं। भारत ने ब्रिटिश हाई कमिशन को पत्र लिख कर माल्या के प्रत्यर्पण की मांग की है। इसी दौरान माल्या की तरफ से एक बयान आया जिसे देखकर लगता है कि माल्या अभी भारत वापस आने के बिल्कुल मूड में नही हैं।

माल्या ने एक अंग्रेजी अखबार के इंटरव्यू में कहा, “मेरी गिरफ्तारी से पैसा नगी मिलेगा। मैं यूके नही छोडूंगा। मैं पैसे देने के लिए तैयार था। हम बैंको से लगातार बातचीत कर रहे हैं, लेकिन बैंको ने हमारे ऑफर को ठुकरा दिया।”
गौरतलब है कि कल भारत सरकार ने ब्रिटेन के हाई कमिशन को पत्र लिखकर माल्या के प्रत्यर्पण की मांग की है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at