भारत
लोन के पैसों से माल्या ने खरीदा था 9 करोड़ का घोड़ा

बैंको से करोड़ो रूपए लोन लेकर विदेश भाग जाने वाले विजय माल्या पर एक के बाद एक सकंट आते ही जा रहे हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को उनकी विदेशो की सभी संपत्तियों के बारे में जानकारी देने को कहा था।
इसी बीच यह खबरें आ रही हैं कि 2014 में माल्या ने आईडीबीआई के लोन के एक हिस्से से एक रेसिंग घोड़ा ‘एयर सपॉर्ट’ खरीदा था, जिसकी कीमत 9 करोड़ रूपए है।
अब जांच ऐजेंसियां इस बात पर विचार कर रही है कि उनके इस 9 करोड़ के घोड़े का क्या किया जाए।
आपको बता दें, 2014 में अमेरिका से इस घोड़े को इंपोर्ट करने के बाद इसे बेंगलुरू के पास माल्या ने अपेन एक फार्म में रखा था। खबरों के मुताबिक जांच एजेंसी इसे जांच के बाद जब्त कर सकती है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at