भारत

नही बदलेगा अकबर रोड़ का नाम : वैंकैया नायडू

दिल्ली में लम्बे समय से अकबर रोड़ के नाम को लेकर विवाद चल रहा है। मांग की जा रही है कि अकबर रोड़ का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड़ कर दिया जाए।

इस पर शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडू ने बयान देकर साफ कर दिया है कि अकबर रोड़ का नाम नही बदला जाएगा।

उन्होंन  कहा, “केंद्र सरकार महाराण प्रताप के नाम से किसी महत्वपूर्ण सड़क का नामकरण करेगी, लेकिन अकबर रोड़ का नाम बदलने को लेकर कोई प्रस्ताव नही है।

VENKIAH_NAIDU

वैंकैया नायडू

सड़क के नाम को न बदलने को लेकर उन्होंने कहा, “सड़क का नाम बदलना हमारी प्रथमिकता नही है, और न ही हम ऐसी मांगों को सुनेंगे।”

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पत्र लिखकर अकबर रोड़ का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड रखने की मांग की थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button