भारत

UP Encounter: यूपी में 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 40 से अधिक गंभीर मुकदमे थे दर्ज

मऊ में एक लाख का अपराधी पंकज यादव को एसटीएफ ने पुलिस मुठभेड़ के बाद मार गिराया। पंकज यादव मुख्तार अंसारी गिरोह का सदस्य था।

UP Encounter: मन्ना सिंह हत्याकांड में भी था नाम शामिल, कॉन्ट्रेक्ट किलिंग करता था आरोपी


UP Encounter: जनपद मऊ के थाना रानीपुर के गांव ताहिरपुर का रहने वाला 32 वर्षीय पंकज यादव को बुधवार सुबह STF ने मुठभेड़ में मार गिराया। बताया जाता है कि पंकज यादव मुख्तार अंसारी, शहाबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गिरोह का शार्प शूटर रह चुका है। मऊ के मन्ना सिंह ठेकेदार चर्चित हत्याकांड के गवाह एवं ठेकेदार मन्ना सिंह के गनर रामसिंह मौर्य की हत्या में शामिल था इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।

पंकज पर 40 से अधिक गंभीर मुकदमे है दर्ज

पंकज यादव पर 40 से अधिक गंभीर मुकदमे थे जिसमें लूट, हत्या, रंगदारी मांगना आदि गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जो पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सूत्र बताते हैं कि लगभग एक सप्ताह से मऊ पुलिस और STF की टीम पुलिस पंकज यादव के लोकेशन को ट्रेस करके उसके पीछे पड़ी थी। एक सप्ताह तक एक घर में छिपे रहने के बाद पुलिस को उसके घर से बाहर निकलने के इंतजार में एक हफ्ते तक होटल में रुक कर उसका इंतजार करती रही। वहीं पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।

STF का एक लाख का वांटेड था पंकज

पंकज यादव STF का एक लाख का वांटेड था जिसको आज मथुरा में STF और पुलिस के सहयोग से मुठभेड़ में मार दिया गया। पुलिस के अनुसार पंकज यादव बाइक से जा रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पंकज यादव मारा गया। घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे मथुरा-आगरा हाईवे पर फरहा थाना क्षेत्र में हुई। बदमाश पंकज यादव के पास से एक पिस्टल, रिवाल्वर, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।

कॉन्ट्रेक्ट किलिंग करता था पंकज यादव

पंकज यादव, पूर्वी उत्तर प्रदेश का बड़ा बदमाश माना जाता था। एक समय में उसका मऊ, गाजीपुर, गोरखपुर सहित अन्य पूर्वी क्षेत्रों में काफी आतंक और खौफ था। पंकज यादव मुख्तार अंसारी गैंग, बिहार के शाहबुद्दीन गैंग एवं मुन्ना बजरंगी गैंग समेत कई गैंग के लिए शार्प शूटर का काम करता रहा है। पंकज यादव कॉन्ट्रेक्ट किलिंग करता था।

Read More: Ranchi Crime News: रांची में सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, संग्राम पुर से बरामद किया गया शव

मन्ना सिंह हत्याकांड में भी था नाम शामिल

29 अगस्त 2009 को मऊ के ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना सिंह की घर से निकलते ही जनपद के गाजीपुर तिराहे पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मुख्तार अंसारी गिरोह का नाम सामने आया था। इसके बाद मन्ना सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह रामसिंह मौर्य एवं उनके गनर सिपाही सतीश की 19 मार्च 2010 में मऊ जनपद के आरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पंकज यादव का नाम सामने आया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button