भारत

Ujjain दुष्कर्म पर प्रियंका गांधी ने की टिप्पणी, मध्य प्रदेश के शासन पर किया वार

उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म ने मध्य प्रदेश की सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इस दुर्घटना पर राहुल गाँधी, कांग्रेस नेता खड़गे के बाद अब प्रियंका गाँधी ने भी सवाल किया है। उन्होंने शिवराज पर सीधा वार करते हुए मध्य प्रदेश के 20 साल के शाशन पर सवाल उठाया है।

Ujjain: उज्जैन में हुए दुष्कर्म पर राहुल, खड़गे के बाद अब प्रियंका गाँधी ने भी सोशल मीडिया पर की टिप्पणी


उज्जैन को महाकाल की नगरी कहा जाता है, और महाकाल की इस नगरी में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसे बीच सड़क पर छोड़ दिया गया। इसी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने मध्य प्रदेश के शाशन पर सवाल उठाया है और शिवराज पर सीधा वार किया है।

उज्जैन में हुए इस घटना के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के शासन पर हमला कर दिया है। राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं हैं। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती? उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश की सरकार से सीधा सवाल किया है।

Read more: UP Crime: मुरादाबाद में घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, सूचना मिलते ही एक्शन में यूपी पुलिस

प्रियंका गाँधी उठायेंगी मुद्दा 

उज्जैन दुष्कर्म पर आवाज़ उठाने के लिए प्रियंका गांधी अगले महीने पांच अक्तूबर को धार जिले के मोहनखेड़ा आएंगी। वे यहां पर बड़ी रैली को संबोधित करेंगी। बता दें  प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले वे 12 जून को जबलपुर और ग्वालियर में 21 जुलाई को आई थीं।

उज्जैन दुष्कर्म 

उज्जैन में एक 12 साल की बच्ची के साथ दुराचार करके उसे घायल अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया गया और ये बच्ची उज्जैन की सड़कों पर और गलियों में लोगों का दरवाजा खटखटाते हुए कई घंटो तक लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने इसकी मदद नहीं की। बच्ची बोली से प्रयागराज की बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज इंदौर में चल रहा है। दूसरी तरफ, इस मामले में अब तक एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जांच के लिए विशेष जांच दल  का गठन किया गया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button