भारत

Twitter logo Auction: नीलामी में उड़ गई ट्विटर की नीली चिड़िया, जानें किसने लगाई सबसे ऊंची बोली

Twitter logo Auction: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की पहचान लंबे समय से उसके नीली चिड़िया वाले लोगो से रही है। लेकिन जब से एलन मस्क ने इस प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण किया,

Twitter logo Auction: इतिहास बना ट्विटर का ‘ब्लू बर्ड’ लोगो, करोड़ों में हुई नीलामी

Twitter logo Auction, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की पहचान लंबे समय से उसके नीली चिड़िया वाले लोगो से रही है। लेकिन जब से एलन मस्क ने इस प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण किया, तब से इसमें लगातार कई बड़े बदलाव किए गए। सबसे पहले ट्विटर का नाम बदलकर ‘X’ कर दिया गया और अब अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय पर लगे इस प्रतिष्ठित लोगो की नीलामी कर दी गई है।

करोड़ों में हुई नीलामी

नीली चिड़िया वाले इस आइकॉनिक लोगो की नीलामी 34,375 डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) में की गई। नीलामी कराने वाली कंपनी के पीआर प्रतिनिधि ने इस खबर की पुष्टि की है। यह लोगो 254 किलो वजनी, 12 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा था। हालांकि, इसे खरीदने वाले शख्स की पहचान उजागर नहीं की गई है।

Read More : Bangladesh student movement: विदेशी फंडिंग और क्रिप्टो में करोड़ों का निवेश, बांग्लादेश छात्र आंदोलन पर नए खुलासे

नीलामी में बिक गया ट्विटर का ऐतिहासिक ‘ब्लू बर्ड’ लोगो

इस नीलामी में ट्विटर के लोगो के अलावा कुछ अन्य ऐतिहासिक वस्तुएं भी बेची गईं। इसमें एपल-1 कंप्यूटर की नीलामी 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर) में हुई, जबकि स्टीव जॉब्स द्वारा साइन किया गया एपल का एक चेक 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में बिका। इसके अलावा, पहली पीढ़ी का 4GB सीलबंद iPhone 87,514 डॉलर में नीलाम हुआ। हालांकि, ट्विटर का यह नीली चिड़िया वाला लोगो अब ‘X’ का हिस्सा नहीं है, फिर भी सोशल मीडिया की दुनिया में यह एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में जाना जाता है, ठीक वैसे ही जैसे Apple या Nike के लोगो की पहचान है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button