भारत

कल है मकर संक्रांति का त्यौहार

मकर संक्रांति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। तमिलनाडु में इस त्यौहार को ‘पोंगल’ के नाम से मनाया जाता है। जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल ‘संक्रांति’ ही कहते है। सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में जाने को ही संक्रांति कहते है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करना और दान करना बहुत ही शुभ मन जाता है।

Makar Sakranti Hindi

मकर संक्रांति इकलोता ऐसा त्यौहार है जो हर साल एक ही तारीख पर आता है। लेकिन इस साल यह त्यौहार 14 जनवरी नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जायेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि मकर संक्रांति का सीधा संबंध सूर्य से है। दरअसल मकर संक्रांति का त्यौहार सूर्य, धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। इस बार कई ज्योतिषों के अनुसार यह संयोग 15 जनवरी का है।

कल मकर संक्रांति का पुण्य काल 10 घंटे 22 मिनट रहेगा। जो की 14 जनवरी की रात 1:36 बजे शुरू होगा और 15 जनवरी की शाम 5:36 बजे तक रहेगा। इसलिए ज्योतिषों। के अनुसार 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति का त्यौहार मनाना शुभ रहेगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.com


Back to top button