भारत

जानिए, रेल बजट की नई ट्रेनों में क्या होगा खास!

गुरुवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश किया, जिसमें लम्बी दूरी तय करने वाली चार नई हाईस्पीड की ट्रेनों को चलाने की घोषणा की। इन ट्रेनों का नाम है… तेजस, हमसफर, उदय और अंत्योदय।

indian-railway2

Source

आइए जानते हैं…. क्या होगा इन ट्रेन में खास?

इन स्पेशल ट्रनों को दो-दो वर्गो में बांटा गया है एक आरक्षित और दूसरी अनारक्षित। तेजस, हमसफर, और उदय आरक्षित यात्रियों के लिए होगी और अंत्योदय अनारक्षित यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।

1. तेजस- 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेजस अपनी दूरी तय करेगी। पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। इसमें यात्रियों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, वहीं इसके साथ-साथ इसमें वाई-फाई और स्थानीय खान-पान की व्यवस्था मौजूद होगी।
2.हमसफर पूरी तरह से वातानुकूलित 3 टीयर डिब्बों वाली होगी, वहीं इस ट्रेन में खाने की भी व्यवस्था होगी।
3.उदय- तीसरे उदय नाम से लाई जाने वाली ट्रेन डबल डेकर होगी, बताया जा रहा है इसको व्यस्त रूट पर रात को चलाया जाएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button