भारत

Manipur Women Viral Video: महिलाओं पर हुए दरिंदगी मामले में, मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार

इंफाल मणिपुर हिंसा में 2 आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले और यातना देने के मामले पर चार लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है।

Manipur Women Viral Video: महिलाओं पर हुए अत्याचार का इंसाफ आखिर कब तक? सीएम बिरेन सिंह बोले किसी को नहीं छोड़ेंगे

इंफाल मणिपुर हिंसा में 2 आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले  और यातना देने के खौफनाक वीडियो के सामने आने के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। मणिपुर के कांगपोकपी जिले के इस वायरल वीडियो में निर्वस्त्र घुमाने वाली भीड़ में शामिल तीन और आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।इससे पहले ही एक मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पर सख्त रिएक्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और सुबह एक और अब तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाला मुख्य आरोपी –

मणिपुर हिंसा में 2 आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर निकाले जाने और यातना देने के खौफनाक वीडियो के सामने आने वीडियो सामने आने के बाद ही पुरे देश में हड़कंप मच गया था।इसके बाद  ही सरकार एक्शन में आ गई है।महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाला मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैती सबसे पहले पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read more: Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो वायरल, सरकार ने जारी किया आदेश

सीएम बीरेन सिंह बोले-

मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी के मामले पर चार लोगों को अरेस्ट किए जाने के बाद मणिपुर सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं।सीएम बिरेन सिंह ने कहा है कि किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

मणिपुर में जारी हिंसा की घटनाओं के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया जब चार मई को कथित तौर पर  एक वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसमें पूर्वोत्तर राज्य में एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष की भीड़ द्वारा निर्वस्त्र घुमाते हुए दिखाया गया है। भीड़ द्वारा रिहा किए जाने से पहले दोनों महिलाओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था, जिसमें बहुसंख्यक समुदाय शामिल था। 26 सेकंड के वीडियो में भीड़ को निर्देशित करता दिखाई दे रहा था। 32 वर्षीय हुइरेम हेरादाश सिंह को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button