भारत

Surajpal On Hathras Stampede: हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया भोले बाबा, बोला- घटना से दुखी हूं, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Surajpal On Hathras Stampede: हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में 122 लोगों की मौत हुई है। हाथरस में भोले बाबा उर्फ सूरजपाल का सत्संग हो रहा था, जिसमें ये हादसा सामने आया है। हादसे के बाद आज पहली बार बाबा का बयान सामने आया है।

Surajpal On Hathras Stampede: कई जिलों में हैं बाबा के आश्रम, निर्भया कांड के वकील को भोले बाबा ने किया हायर

हाथरस हादसे के बाद पहली बार बाबा सूरजपाल उर्फ भोले बाबा सामने आया है। बाबा सूरजपाल ने कहा कि घटना के बाद से दुखी हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार उपद्रवी छोड़े नहीं जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। इस दुख की घड़ी में लड़ने की शक्ति दें। Surajpal On Hathras Stampede न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बाबा सूरजपाल ने कहा कि 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत दुखी हूं। भगवान सभी को इस दर्द को सहने की शक्ति दें। सूरजपाल को उनके अनुयायी ‘भोले बाबा’ के तौर पर जानते हैं।

आपको बता दें कि भोले बाबा का यह बयान हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी और सेवादार देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है। शुक्रवार देर रात हाथरस सत्संग के मुख्य आयोजक देव प्रकाश ने दिल्ली के एक अस्पताल में पुलिस के सामने सरेंडर किया। इसकी पुष्टि खुद भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने की। Surajpal On Hathras Stampede उन्होंने कहा कि देव प्रकाश हार्ट का मरीज है। तबीयत ठीक नहीं थी। UP पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

SIT कर रही पूरे मामले की जांच Surajpal On Hathras Stampede

हाथरस हादसे की जांच कर रही SIT ने शुक्रवार को दावा किया है कि भगदड़ लापरवाही और बदइंतजामी की वजह से हुई थी। अफसर हालात परखने में फेल हुए। रिपोर्ट में जिले के प्रमुख अफसरों समेत 90 लोगों के बयान लिए गए हैं। अभी तक जो सबूत मिले हैं, उनमें आयोजक दोषी साबित होते हैं। कुलश्रेष्ठ ने कहा कि साजिश के पहलू से इनकार नहीं किया जा सकता है। आगरा जोन की अतिरिक्ति पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ SIT प्रमुख हैं।

Read More:- Hathras Satsang Stampede: यूपी के हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़, 122 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा लोग घायल, सामने आई हादसे की वजह

शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट Surajpal On Hathras Stampede

हाथरस भगदड़ कांड की जांच तीन सदस्यीय SIT कर रही है। विस्तृत जांच अभी जारी है, जिसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। हाथरस हादसे में पुलिस ने 4 जुलाई को बाबा के 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया था। इनमें 2 महिलाएं हैं। देवप्रकाश की गिरफ्तारी के बाद यह संख्या 7 हो गई है। आपको बता दें कि हाथरस में 2 जुलाई को भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।

Read More:- Rahul Gandhi In Hathras: हाथरस में राहुल गांधी ने भगदड़ हादसे में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, सीएम योगी से की अपील, बोले- पीड़ितों को दिल खोलकर दें मुआवजा

कई जिलों में हैं बाबा के आश्रम Surajpal On Hathras Stampede

हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक भी व्यक्त किया था। यूपी के मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख जताते हुए उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया था। ‘भोले बाबा’ के उत्तर प्रदेश के कासगंज, मैनपुरी, आगरा, कानपुर और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़े आश्रम हैं। इनकी चल अचल संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा है। अकेले मैनपुरी के बिछवां आश्रम की जमीन की कीमत ही चार करोड़ के आसपास है। विनोद नाम के एक सेवादार ने इतनी कीमती जमीन बाबा भोले के ट्रस्ट को दान में दे दी है।

आश्रम में खड़ी हैं दर्जनों लग्जरी गाड़ियां Surajpal On Hathras Stampede

अब राजस्व विभाग इस जमीन की जांच कर रही है। आश्रम के सामने करीब 50 बीघे जमीन को भी ‘भोले बाबा’ ने लीज पर ले रखा है। बिछवां के इस जमीन पर 8 साल पहले करोड़ों की लागत से किलेनुमा एक भव्य आश्रम बनाया गया था। इस आश्रम में दर्जनों लग्जरी गाड़ियां खड़ी हैं। ‘भोले बाबा’ यहीं बीते डेढ़ साल से रहते हैं। ये आलीशान इमारत आश्रम के सबसे भीतरी परिसर में है। जहां जाने के लिए सेवादारों के कक्ष से होकर गुजरना पड़ता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

आश्रम में बनी है एक आलीशान इमारत Surajpal On Hathras Stampede

आश्रम में एक आलीशान इमारत बनी है, उसके गेट पर ताला जड़ा है और चार गार्ड इसकी सुरक्षा में तैनात हैं। प्रताप सिंह नाम के गार्ड से जब पूछा गया कि इसके अंदर क्या बना है जो इतनी सुरक्षा की जा रही है तो उसने कहा कि उसे नहीं मालूम है क्योंकि कई साल से यहां ताला लगा है। कोई भी अंदर नहीं जा सकता है। भोले बाबा का आर्थिक सामराज्य उसके आध्यात्मिक संसार से कहीं ज्यादा रहस्यमयी और आलीशान है।

निर्भया कांड के वकील को भोले बाबा ने किया हायर Surajpal On Hathras Stampede

इसके अलावा नारायण साकार हरि चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर सैकड़ों बीघा जमीन खरीदने की बात सामने आई है। ये भी पता चला है कि भोले बाबा के भक्तों के नाम पर करीब दर्जनों लग्जरी गाड़ियां भी खरीदी गईं हैं। आपको बता दें कि हाथरस की इस ह्रदय विदारक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। बाबा सूरजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह को हायर किया है। ये वही एपी सिंह हैं, जिन्होंने निर्भया कांड के आरोपियों, सीमा हैदर, 2020 हाथरस कांड के आरोपियों का केस लड़ा था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button