राज्य में शांति बहाली के लिए कर रहे हैं उपवास

अनिश्चितकाल के लिए करेंगे उपवास
मध्यप्रदेश में किसानों अपने मांगों लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज विरोध प्रदर्शन का दसवां दिन है। दसवें दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में शांति बहाली के लिए अनिश्चितकाल के लिए उपवास पर बैठे हैं। शांति बहाली के लिए वह भोपाल के दशहरा मैदान में बैठे हैं।

कांग्रेस ने कहा नौटंकी
मुख्यमंत्री ने किसानों को यहां समस्या के समाधना के लिए आने का आह्वन भी किया है। विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे नौटंकी बताया है। फसल की बेहतर कीमत और कर्ज माफी करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश में एक जून से किए जा रहे किसान आंदोलन का आज दसवां दिन है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पता है कि फसल उत्पादन बहुत अधिक हुआ है। अन्न भंडार भर गये हैं। लेकिन जब फसल उत्पादन बढ़ता है तो फसल की कीमत गिरती है। और जब कीमत गिरती है तो तकलीफ किसान और उसके परिवार को होती है। मैं किसानों की तकलीफ समझता हूं।
फसल का लाभदायक दाम दिया जाएगा
साथ ही कहा कि प्रदेश की सरकार आपके साथ है। मेहनत से पैदा किया फसल उत्पाद किसान खरीदा जाएगा और उसे फसल का लाभदायक दाम दिया जाएगा। किसान की मेहनत किसी भी स्थिति में बेकार नहीं जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से आठ रुपये प्रतिकिलो के भाव से प्याज खरीदना शुरु कर दिया है। और बड़ी मात्रा में प्याज खरीदा जा चुका है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनका पूरा प्याज सरकार द्वारा खरीदा जायेगा।
अपनी मांगो को लेकर किसानों ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह दस दिन तक आंदोलन करेंगें। आंदोलन ने अचानक सातवें दिन भयानक रुप ले लिया। जब प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में पांच किसान मारे गए थे। लेकिन पुलिस ने इसे मानने से इंकार कर दिया था। जबकि चश्मदीदों का कहना था कि किसानों का मौत पुलिस फायरिंग में मौत हो गई थी।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in