भारत

Road Accident in Madhya Pradesh: एमपी में पिकअप पलटने से 14 की मौत, 21 की हालत गंभीर, सीएम ने 4-4 लाख मुआवजा देने का किया एलान

Road Accident in Madhya Pradesh: डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में 21 घायल हुए हैं। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Road Accident in Madhya Pradesh: डिंडौरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Road Accident in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बड़ा सड़क हादसा (Dindori Road Accident) हो गया है। डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में 21 घायल हुए हैं। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ है। हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की सरकार ने डिंडोरी सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का एलान किया है। घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।

Read More:- Farmers Protest: किसानों का आज ब्लैक फ्राइडे, युवा किसान की मौत के बाद गर्माया मामला, जानें क्या है पूरी बात

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष ने भी जताया शोक

डिंडोरी हादसे पर एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि डिंडोरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मृत्यु की दुखद सूचना मिली। हादसे में 21 घायल भी हुए हैं। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन से भी आग्रह है कि राहत और उपचार के लिए हर संभव प्रयास करें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, डिंडोरी के बड़झर गांव के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पलट गई। कलेक्टर विकास मिश्रा ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि की है। हादसे में 21 लोग घायल हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चौक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते वक्त ये हादसा हुआ। मृतक देवरी गांव के बताए जा रहे हैं।

दो को जबलपुर किया गया रेफर

सभी यात्री पिकअप गाड़ी MP-20 GB-4146 में बैठे थे। 14 मृतकों में 9 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। 21 घायलों में 9 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था, उनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई।

ये हैं मृतकों के नाम

मृतकों में मदन सिंह (पिता बाबूलाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी), पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लाल सिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महा सिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लाल सिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मौत) शामिल हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button