भारत

Rickey Kej National Anthem: ग्रैमी विनर रिकी केज ने बनाया राष्ट्रगान का नया वर्जन, 14 अगस्त को होगी रिलीज

राष्ट्रगान के नए वर्जन को 14 अगस्त शाम 5 बजे रिलीज होगी। इस वर्जन को बनाने के लिए संगीत जगत के कई कलाकार शामिल हुए हैं। जाहिर सी बात है कि यह वर्जन बहुत अलग और बेहतरीन होने वाला है।

Rickey Kej National Anthem: रिकी केज ने स्वतंत्रता दिवस पर देश को दिया राष्ट्रगान का नया रूप, जानिए उन्होंने इस पर क्या कहा


Rickey Kej National Anthem: इस 78 वां स्वतंत्रता दिवस को और खास बना दिया है ग्रैमी अवॉर्ड म्यूजिक विनर रिकी केज ने। भारतीयों के लिए राष्ट्रगान एक इमोशन की तरह है। इसे सुनते ही हमारे रोम-रोम में गर्व की भावना जग जाती है। रिकी ने इस मौके पर राष्ट्रगान को एक नए वर्जन में पेश किया है। रिकी केज एक भारतीय संगीतकार हैं, जिन्हें तीन बार ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया है। यह फिलहाल अपने नए क्रिएशन की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। वीडियो की थोड़ी झलक देखकर ये पता लगा कि ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देगा। लोगों ने रोंगटे खड़े कर देने वाली, देश प्रेम वाली और भावुक कर देने वाली प्रस्‍तुति है। रिकी केज ने कहा एक भारतीय संगीतकार के रूप में मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।

14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा ये नया वर्जन राष्ट्रगान

राष्ट्रगान के नए वर्जन को 14 अगस्त शाम 5 बजे रिलीज कर दिया गया है। इस वर्जन को बनाने के लिए संगीत जगत के कई कलाकार शामिल हुए हैं। जाहिर सी बात है कि यह वर्जन बहुत अलग और बेहतरीन होने वाला है। रिकी केज का कहना है कि राष्ट्रगान उनके लिए बहुत अनमोल है, सबसे पहला गाना जो उन्होंने सीखा, वो राष्ट्रगान ही था।

हम एक नया भारत है, रिकी केज ने साझा किए अनुभव

नए इंस्‍ट्रुमेंटल वर्जन को लेकर संगीतकार रिकी केज ने कहा कि मैं उत्‍साहित हूं। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हम एक नया भारत हैं। हम जलवायु परिवर्तन और वैश्विक अर्थशास्त्र जैसे अंतर्राष्ट्रीय निर्णयों में भाग ले रहे हैं। वास्तव में, अन्य देश भी हैं जो हमसे प्रेरणा लेते हैं।

Read More: Hindi News Today: सिक्किम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, देश भर में आज से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा अभियान’

रिकी केज ने कहा भारत की छवि में परिवर्तन हुआ है

रिकी केज ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब भारत की छवि में बहुत अधिक परिवर्तन आ गया है। दुनिया भर में लोग भारत की प्रशंसा कर रहे हैं। भारत के विकास को लेकर वो बहुत खुश हैं। बाहर के देशों में पीएम मोदी के कार्य की प्रशंसा होती है। लगभग सभी देशों से भारत के अच्छे रिश्ते बने हुए हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button