आप के खिलाफ सिख-हिंदु समुदाय का प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल और विवाद का चोली-दामन जैसा रिश्ता हो गया है। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब हर तरफ़ से घिरती हुई नज़र आ रही है। आगामी पंजाब चुनावों के मद्देनज़र आप पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को धर्मग्रंथों से भी बड़ा बताया था। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है।

आज सिख समुदाय के लोगों ने केजरीवाल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन भी किया। सिख समुदाय के बाद अब हिंदु समुदाय ने भी केजरीवाल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी का कहना है कि केजरीवाल, आशीष खेतान और उनके सहयोगियों ने हिंदू और सिख धर्म का अपमान किया है। वह माफ़ी के लायक नहीं है। इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
बता दें, आप पार्टी के प्रवक्ता आशीष खैतान पर पहले ही एफ़आईआऱ दर्ज़ की जा चुकी है। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने घोषणापत्र को गुरूग्रंथ साहिब के समान माना था।