भारत

ओरिएंट पेपर मिल्स में बड़ा हादसा : बिड़ला ग्रुप की ओरिएंट पेपर मिल में ब्लास्ट, एक ठेका मजदूर की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

शहडोल स्थित ओरिएंट पेपर मिल में बुधवार सुबह ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

ओरिएंट पेपर मिल्स में बड़ा हादसा : ओरिएंट पेपर मिल ब्लास्ट मामले में प्रबंधन की लापरवाही उजागर, मामला दर्ज


ओरिएंट पेपर मिल में हादसा –

शहडोल स्थित ओरिएंट पेपर मिल में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। पल्प प्लांट में ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। शव रखकर 5 घंटे तक परिजनों ने किया हंगामा।

ओरिएंट पेपर मिल ब्लास्ट की वजह –

पल्प प्लांट की टंकी का भी सही रखरखाव नहीं किया गया था। इस कारण उसकी पाइप में प्रेशर बना और ब्लास्ट की स्थिति बन गई। इस टैंक के अन्दर केमिकल और लकड़ी का बुरादा भरा हुआ था। टंकी फटने से कई मजदूर टंकी के नीचे दब गए है। पल्प प्लांट में कागज बनाने के लिए सामग्री तैयार की जा रही थी। मृतक समेत अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक पल्प प्लांट की टंकी में ब्लास्ट हुआ। 60 डिग्री से ज्यादा तापमान वाला गरम पानी, केमिकल बहने लगा। इसकी चपेट में रवींद्र त्रिपाठी आ गए। अन्य दो मजदूर मौके से भाग गए। त्रिपाठी ठेका कर्मचारी थे। उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी। इस हादसे में प्रबंधन को भी लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है

Read More: Azamgarh News : स्कूली बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर मे, पांच छात्र गंभीर रूप से घायल

 परिजनों का विरोध प्रदर्शन –

यह हादसा प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हुआ है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन गेट पर मृतक रविंद्र त्रिपाठी का शव गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। परिजनों का आरोप था कि प्रबंधन उचित मुआवजा और नौकरी नहीं दे रही है। काफी हंगामे के बाद प्रशासन की मौजूदगी में प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 17 लाख 65 हजार का मुआवजा और एक व्यक्ति को नौकरी देने की बात लिखित रूप से मानी। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button