भारत

ऑड-ईवन फॉर्मूला : नही जानते तो जान लीजिए ऑड-ईवन के यह नए नियम!

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए 1 जनवरी 2016 से 15 जनवरी 2016 तक लागू हुआ ऑड-ईवन फॉर्मूला दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिल बदलाव था, दिल्ली की आम जनता को आप पार्टी की यह योजना भाई भी… यही कारण है कि इसका दूसरा चरण कुछ दिनों में फिर से लागू होने जा रहा है।

ऑड-ईवन फॉर्मूला का दूसरा चरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए दिल्ली में लागू किया जाएगा। हांलाकि दूसरे चरण में भी वहीं नियम लागू होंगे जोकि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक निभाए गए थे। ऑड तारीख वाले दिन ऑड कारें सड़को पर चलेगी ईवन नम्बर वाले दिन ईवन कारें। लेकिन कुछ से नियम भी है जिनमें इस बार थोड़े बदलाव किए गए हैं।

odd-even-rule-in-delhi

आइए क्या हैं इस बार के खास नियम जानते हैं…

  • ऑड-ईवन के दौरान स्कूल खुले होंगे इसको देखते हुए इस बार स्कूल बसों को प्रयोग में नही लाया जाएगा।
  • इस बार दिल्ली सरकार पर्यावरण बस योजना शुरू करेगी।
  • लोगों को पर्यावरण बस सेवा के बारे में पता चले, इसके लिए बड़े-बड़े बैनर लगाए जाएंगे।
  • बसों में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कराई जाएंगी।
  • महिला सुरक्षा को देखते हुए इस बार भी महिलाओं को इस फॉर्मूले से मिलेगी छूट।
  • स्कूल के बच्चों को ले जा रही कारों को छूट।
  • पर्यावरण बस सेवा में कंडक्टर दिल्ली परिवहन निगम का होगा।
  • अंत में अच्छा काम करने वाले डिपो को सम्मानित भी किया जाएगा।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button