भारत

Noida News : सुप्रीम कोर्ट में वकील रेनू सिन्हा के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार

61 वर्षीय सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा का शव रविवार की शाम घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Noida News : ऑफिसर कैसे बन गया कैंसर से लड़ रही बीवी का कातिल, 5 करोड़ की कोठी में क्या हुआ था उस दिन


सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रेनू सिन्हा मर्डर केस में आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया गया है,आरोपी स्टोर रूम में छुप कर की थी था, प्लानिंग इस बात का खुलासा हुआ है।

प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का मामला –

61 वर्षीय सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा  का शव रविवार की शाम घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। उनके सिर पर चोट के निशान मिले थे। वकील के भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया था। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों ने पति पर हत्या की आशंका जताई थी।  महिला वकील की हत्या के बाद से पति गायब था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।  पति घर के स्टोर रूम में छुपा हुआ था। प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का मामला सामने आया है।

Read more: Noida News : नोएडा के सेक्टर-24 में बिजली का खंभा लगाते वक्त हादसा, 7 कर्मचारी झुलसे 1 की मौत

सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा  के पति पर आरोप –

नितिन सिन्हा पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या की है।  इसके बाद कोठी के स्टोर रूम में जाकर छुप गए। देर रात करीब 3:00 बजे पुलिस ने स्टोर से उन्हें बाहर निकाला। पति नितिन सिन्हा पर आरोप लगा है कि वह अपनी कोठी बेचकर विदेश भागना चाहता था। महिला वकील इसका विरोध कर रही थी। ऐसे में उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटा दिया। महिला वकील रेणु सिन्हा के पति ने घर बेचने का दबाव बनाया था,पर  रेणु घर नहीं बेचना चाहती थी। उसने मना किया तो फिर पति ने उसकी हत्या करने  की प्लानिंग कर ली थी। इससे पहले उसने ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल कर लिया था।  वह अपनी कोठी को बेचकर ब्रिटेन में बसने की योजना बना रहा था। हत्या के बाद पति नितिन सिन्हा ने उसकी लाश को भी ठिकाने लगाने की योजना भी बना ली थी। लेकिन पुलिस के कोठी पर पहुंचने से पहले वह काफी सबूत मिटा भी चुका था।  जब तक वह सारे सबूत साफ कर पाता, भाई  पुलिस को लेकर कोठी पर आ पहुचा। इसके बाद नितिन  सिन्हा का सारा खेल सामने आ गया।

 रेणु सिन्हा बिहार के पटना की रहने वाली –

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेणु सिन्हा बिहार के पटना की रहने वाली थीं। वह अपने पति के साथ नोयडा के सेक्टर 30 में रहती थीं। रेणु सिन्हा कैंसर से पीड़ित थीं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है।  रेणु दो दिनों से अपने भाई का फोन नहीं उठा रही थी। तो उसके भाई को अपनी बहन को लेकर चिंता हुई तो पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा नहीं खुला तो  इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। घर के अंदर घुसी पुलिस को महिला वकील का शव मिला। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब है। इसके बाद पति नितिन  सिन्हा पर शक हुआ ,वारदात के बाद नितिन डीवीआर निकाल लिया था।  पुलिस ने इसके बाद कोठी के आसपास लगे कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। इसमें उन्हें नितिन सिन्हा कहीं भी दिखाई नहीं दिया। ऐसे में माना गया कि वारदात के बाद वह घर से बाहर ही नहीं निकला है। उसके घर में छुपे होने की संभावनाओं के आधार पर हर कमरे की तलाशी ली गई। और  पति घर के स्टोर रूम में ही  छुपा हुआ मिला।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button