![दुखद सूचना- सड़क हादसे में हुआ निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का निधन!](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/05/nirankari_146312702774_650x425_051316014110.jpg)
निरंकारी समुदाय के लिए बेहद ही दुखद खबर हैं। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह अब हमारे बीच नही रहे। कनाडा में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाबा हरदेव का निधन हो गया है। उनकी उम्र 62 वर्ष थी। बाबा के निधन से देश-विदेश में मौजूद उनके भक्तों के बीच शोक की लहर है।
![दुखद सूचना- सड़क हादसे में हुआ निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का निधन! निरंकारी बाबा हरदेव सिंह](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/05/nirankari_146312702774_650x425_051316014110.jpg)
जानकारी के मुताबिक जब निरंकारी बाबा कार में जा रहे थे, गाड़ी उनके रिश्तेदार चला रहे थे। एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बाबा का जन्म 23 फरवरी 1954 दिल्ली में हुआ था। सन् 1923 में निरंकारी मिशन की स्थापना सहजधारी सिख बाबा दयाल सिंह और एक स्वर्ण व्यापारी ने की थी। हुई थी। निरंकारी सुदाय की उत्पत्ति पंजाब उत्तर-पश्चिम में बसे रावलपिंडी से हुई थी। आज के समय में करोड़ो लोग निरंकारी समुदाय के भक्त हैं।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at