भारत

नौ साल की मुस्कान को नीति आयोग ने किया सम्मानित

बचपन ऐसा समय होता है जब हम पढ़ाई लिखाई से दूर भागते है कोशिश करते है कि पढ़ने से ज्यादा खेल में समय बिताए। लेकिन इसी उम्र में मध्यप्रदेश की एक  बच्ची ने लोगों के शिक्षित बनाने जिम्मा अपने कंधों पर उठाया है।

मध्यप्रदेश की रहने वाली मुस्कान अहिरवार को ने अपने शहर की एक बस्ती के एक लाइब्रेरी खोली है। ताकि बस्ती के गरीबी बच्चों यहां आकर पढ़ सकें। मुस्कान खुद भी तीसरी क्लास में पढ़ती है।

muskan

इस लाइब्रेरी का नियत्रंण भी मुस्कान के हाथों में ही है। मुस्कान स्वयं ही उन्हें किताबे देती है फिर समय पर उनसे वापस भी ले लेती ही है। राज्य सरकार की तरफ से मुस्कान को 21 किताबों मिली थी। अब उसकी लाइब्रेरी में 122 किताबें हैं।

महज इतनी  छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि पाने के लिए नई दिल्ली में नीति आयोग देश की 12 महिलाओं को दरकिनार करते हुए वूमेन ट्रांसफॉर्मिग इंडिया के सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुस्कान को यह सम्मान रेस्लर साक्षी ने दिया है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button