भारत
महिला सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी अन्य नई नीतियां

महिला सुरक्षा का मुद्दा काफी लम्बे समय से बहस का मुद्दा बना हुआ है। इसी को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए महिला एंव बाल विकास मंत्रालय जल्द एक नई नीति तैयार करने जा रहा है।

नेशनल पॉलिसी फॉर वुमेन 2016 के नाम से एक ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। मेनका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तकनीकि का इस्तेमाल महिलाओं के सात होने वाले अपराधों में भी किया जा रहा है। इसको को देखते हुए महिलाओं की राय पर ही उनके अधिकारों के साथ-साथ सुरक्षा से जुड़ी नीति बनाई जाएगी।
यही नही इसी के साथ ग्रामिण इलाकों में महिला सरपंचों के लिए खास मोबाइल एप्प भी बनाया जाएगा। जोकि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at