भारत

National Pet Day: घर के सदस्य नहीं, परिवार हैं, नेशनल पेट डे पर एक नजर

National Pet Day: हर साल 11 अप्रैल को नेशनल पेट डे मनाया जाता है। यह दिन हमारे उन पालतू जानवरों के लिए होता है जो न सिर्फ हमारे घर का हिस्सा होते हैं,

National Pet Day: नेशनल पेट डे 2025, नन्हे साथियों के लिए बड़ा प्यार

National Pet Day: हर साल 11 अप्रैल को नेशनल पेट डे मनाया जाता है। यह दिन हमारे उन पालतू जानवरों के लिए होता है जो न सिर्फ हमारे घर का हिस्सा होते हैं, बल्कि हमारे दिलों में भी खास जगह रखते हैं। चाहे वो एक प्यारा कुत्ता हो, एक म्याऊं करती बिल्ली, रंग-बिरंगे पक्षी हों या एक शांत मछली – पालतू जानवर हमारे जीवन में प्यार, खुशी और सुकून लेकर आते हैं।

नेशनल पेट डे की शुरुआत

नेशनल पेट डे की शुरुआत अमेरिका में साल 2006 में हुई थी, जब एनिमल वेलफेयर एडवोकेट और पेट एंड फैमिली लाइफस्टाइल एक्सपर्ट कोलीन पेज ने इस दिन की नींव रखी। इसका मकसद सिर्फ पालतू जानवरों को प्यार देना ही नहीं था, बल्कि उन जानवरों के प्रति जागरूकता फैलाना भी था जो अभी तक किसी घर का हिस्सा नहीं बन पाए हैं और शेल्टर में जिंदगी बिता रहे हैं।

Read More : World Homoeopathy Day: विश्व होम्योपैथी दिवस 2025, सादगी में छिपा स्वास्थ्य का रहस्य

National Pet Day
National Pet Day

हमारे नन्हे साथियों को समर्पित एक दिन

भारत में भी अब यह दिन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लोग अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताकर, उन्हें ट्रीट्स देकर, फोटोशूट करवा कर और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर कर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। पालतू जानवर न सिर्फ अकेलेपन को दूर करते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। रिसर्च बताती है कि पालतू जानवरों के साथ समय बिताने से तनाव कम होता है, ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और व्यक्ति खुश महसूस करता है। बच्चों में जिम्मेदारी और करुणा जैसे गुण भी पालतू जानवरों की देखभाल के ज़रिए विकसित होते हैं।

Read More : Face Masks: सनटैन से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू फेस मास्क

पेट्स होना क्यों है जरुरी?

पालतू जानवर निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक होते हैं। वे हमारे हर मूड को समझते हैं, हमारे दुख में चुपचाप साथ रहते हैं और खुशी में हमारे साथ उछलते-कूदते हैं। उनके बिना हमारा जीवन अधूरा सा लगता है। तो आइए, इस नेशनल पेट डे 2025 पर अपने पालतू दोस्तों को स्पेशल फील कराएं। उन्हें वो प्यार दें, जो वे हर दिन हमें बिना शर्त देते हैं। क्योंकि उनके लिए हम ही पूरी दुनिया होते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button