भारत

National civil service day: जानिए राष्ट्र निर्माण में सिविल सेवकों की भूमिका, राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 2025

National civil service day: भारत में हर वर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश की प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े उन अधिकारियों को समर्पित होता है जो निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से राष्ट्र की सेवा करते हैं।

National civil service day: सरदार पटेल की सोच और सिविल सेवा का संकल्प

National civil service day, भारत में हर वर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश की प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े उन अधिकारियों को समर्पित होता है जो निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से राष्ट्र की सेवा करते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य सिविल सेवकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करना और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए प्रेरित करना है।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस की शुरुआत 2006 में हुई थी। इस दिन का चयन इसलिए किया गया क्योंकि 21 अप्रैल 1947 को स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने दिल्ली के मेटकॉफ हाउस में सिविल सेवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें “भारत का इस्पात स्तंभ” कहा था। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को देश की रीढ़ की हड्डी मानते हुए, जनता की सेवा को अपना धर्म बनाने की प्रेरणा दी थी।

Read More : Uttar Pradesh: UP में बिना B.Ed बनें सरकारी शिक्षक, जल्द आ रही हैं हजारों वैकेंसी!

सिविल सेवकों की भूमिका

सिविल सेवक यानी प्रशासनिक अधिकारी देश की नीति-निर्माण और उसके कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चाहे वह जिला कलेक्टर हो, एसपी, या किसी मंत्रालय का सचिव – सभी का कार्य समाज की भलाई और सरकार की योजनाओं को ज़मीन तक पहुँचाना होता है। वे सरकार और आम जनता के बीच सेतु का काम करते हैं।

Read More : Mrs. Globe Anuradha Garg: मिसेज ग्लोब इंटरनेशनल की खिताब जीतकर भारत लौटीं अनुराधा गर्ग, जानिए कैसी रही उनकी ये य़ात्रा

इस दिन का आयोजन

हर वर्ष 21 अप्रैल को भारत सरकार की ओर से नई दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री या अन्य वरिष्ठ मंत्री चयनित सिविल सेवकों को प्रधानमंत्री पुरस्कार देकर सम्मानित करते हैं। ये पुरस्कार उन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए दिए जाते हैं जो जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button