National Anime Day: एनिमे का क्रेज़ और राष्ट्रीय एनीमे दिवस की कहानी
National Anime Day: हर साल 15 अप्रैल को राष्ट्रीय एनीमे दिवस मनाया जाता है, जो एनीमे प्रेमियों के लिए एक खास दिन होता है। यह दिन जापानी एनीमेशन यानी "एनीमे" के प्रति प्रेम, आदर और जुनून को समर्पित होता है।
National Anime Day: जापानी कला का भारतीय जश्न, राष्ट्रीय एनीमे दिवस
National Anime Day: हर साल 15 अप्रैल को राष्ट्रीय एनीमे दिवस मनाया जाता है, जो एनीमे प्रेमियों के लिए एक खास दिन होता है। यह दिन जापानी एनीमेशन यानी “एनीमे” के प्रति प्रेम, आदर और जुनून को समर्पित होता है। चाहे आप ‘Naruto’ के फैन हों, ‘Attack on Titan’ के एक्शन को पसंद करते हों, या ‘Your Name’ की इमोशनल कहानी से जुड़े हों, एनीमे का जादू हर किसी के दिल को छूता है।

एनीमे क्या है?
“Anime” शब्द जापान में किसी भी तरह की एनीमेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन दुनियाभर में यह शब्द खासतौर पर जापानी स्टाइल के एनिमेटेड शो और फिल्मों के लिए जाना जाता है। एनीमे की खास बात इसकी आर्ट स्टाइल, गहरी कहानियाँ, जज्बातों से भरपूर कैरेक्टर्स और कल्पनाशील दुनिया होती है।
Read More : Tanishaa Mukerji: ये फैशन नहीं, अश्लीलता है’, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में तनीषा को देख भड़के यूजर्स
राष्ट्रीय एनीमे दिवस क्यों मनाया जाता है?
हालांकि यह दिन किसी सरकारी घोषणा पर आधारित नहीं है, लेकिन दुनियाभर के फैंस इसे सोशल मीडिया और फैन कम्युनिटीज़ में धूमधाम से मनाते हैं। आज एनीमे सिर्फ जापान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ग्लोबल पॉप कल्चर फेनोमेना बन चुका है। भारत में भी एनीमे की फैनबेस लगातार बढ़ रही है। पहले जहां केवल कार्टून चैनलों तक सीमित था, वहीं अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी डब एनीमे भी धूम मचा रहे हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com