भारत

Monsoon: उत्तराखंड में भूस्खलन से लगभग 100 सड़कें बंद, नैनी झील का जलस्तर 2.8 फीट बढ़ा

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी सात घंटे बाधित रहा। रुद्रप्रयाग में केदारघाटी को जोड़ने वाली सुरंग का एक हिस्सा टूटने से गौरीकुंड राजमार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है। मूसलधार वर्षा से नैनी झील का जलस्तर 2.8 फीट बढ़ गया है।

Monsoon: राजस्थान के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, असम में बाढ़ से बिगड़े हालात


Monsoon: उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है तो मैदानी क्षेत्र में लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रदेश में लगभग 100 सड़कें बंद हैं, जिसकी वजह से 200 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। चारधाम यात्रा मार्ग भी निरंतर अवरुद्ध हो रहे हैं। उत्तरकाशी में फाइबर केबल क्षतिग्रस्त होने से 250 गांवों में चार घंटे तक संचार सेवा बाधित रही। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी करीब पांच घंटे अवरुद्ध रहा।

उत्तराखंड में भूस्खलन से लगभग 100 सड़कें बंद

उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है तो मैदानी क्षेत्र में लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रदेश में लगभग 100 सड़कें बंद हैं, जिसकी वजह से 200 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। चारधाम यात्रा मार्ग भी निरंतर अवरुद्ध हो रहे हैं। उत्तरकाशी में फाइबर केबल क्षतिग्रस्त होने से 250 गांवों में चार घंटे तक संचार सेवा बाधित रही। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी करीब पांच घंटे अवरुद्ध रहा।

नैनी झील का जलस्तर 2.8 फीट बढ़ गया

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी सात घंटे बाधित रहा। रुद्रप्रयाग में केदारघाटी को जोड़ने वाली सुरंग का एक हिस्सा टूटने से गौरीकुंड राजमार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है। मूसलधार वर्षा से नैनी झील का जलस्तर 2.8 फीट बढ़ गया है। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाला धारचूला-तवाघाट मार्ग अब तक नहीं खुल पाया है।

राजस्थान के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में मानसून का दौर लगातार जारी है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया। कोटा, बाराँ, झालावाड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इन सभी जिलों में मेघगर्जन,आकाशीय बिजली, तेज़ हवा के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। टोंक, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, जयपुर, दौसा जिले के लिए येलो अलर्ट। इन जिलों में मेघगर्जन,आकाशीय बिजली, तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना।

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन

जम्मू-कश्मीर में झमाझम बारिश से हिमकोटी क्षेत्र में जगह-जगह पहाड़ों से पत्थर गिरने से मां वैष्णो देवी का बैटरी कार मार्ग रात को बंद कर दिया गया। ऊधर, जम्मू में मानसून के दस्तक देने से शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान श्रीनगर के बराबर पहुंच गया है। जम्मू का अधिकतम तापमान 34.3 और श्रीनगर का 34.2 डिग्री रहा। अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में दोपहर से शाम तक बारिश जारी रही। भूस्खलन के कारण जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग करीब तीन घंटे तक बंद रहा।

Read More: Assam Flood: बारिश की मार झेल रहा असम, भारत-चीन सीमा पर कई इलाकों से कटा संपर्क

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि भौगोलिक कारकों के चलते बाढ़ की ऐसी स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि चीन, भूटान और अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के चलते असम में बाढ़ आई है जो राज्य के नियंत्रण से परे है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के चलते असम समेत पूर्वोत्तर के राज्य बाढ़ का सामना कर रहे हैं। असम में स्थिति अत्यधिक गंभीर है और राज्य के 27 जिलों में 16.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र समेत सभी नदियां उफान पर हैं। बारपेटा, कछार, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप समेत राज्य के 28 जिले बाढ़ की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हैं। लखीमपुर जिले में सबसे अधिक 1.65 लाख बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button