भारत

Monsoon in India: 7 दिन देर ही सही, केरल में मानसून ने दी दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

मानसून की बारिश आम तौर पर 1 जून को केरल के तट से शुरू होती है, जिसने इस बार करीब एक सप्ताह की देरी से दस्तक दी है।

Monsoon in India: झमाझम बारिश से हुआ मौसम सुहावना, लोगों को मिली गर्मी से राहत 

Monsoon in India: मानसून की बारिश आम तौर पर 1 जून को केरल के तट से शुरू होती है, जिसने इस बार करीब एक सप्ताह की देरी से दस्तक दी है।

मानसून का इंतजार अब खत्म हो चुका है। केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते गुरुवार को भारतीय मानसून विभाग ने बताया कि केरल में बुधवार को मानसून पहुंच गया है। इसी के साथ केरल में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है।

आपको बता दें कि केरल में मानसून 1 जून से आ जाता है, लेकिन इस बार मानसून पूरे 7 दिन की देरी से दस्तक दी है।

IMD के अनुसार, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते अगले 48 घंटों के दौरान मध्य अरब सागर, तमिलनाडु, कर्नाटक, दक्षिण-पश्चिम पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों और केरल के बाकी हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था।

Read more: Parrot for Good Luck: तोता का घर में आना होता है शुभ, इन तीन राशियों को मिलता है उनका प्यार, क्या कहता है हमारा शास्त्र

7 दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून

हालांकि 7 दिन की देरी कुछ ज्यादा नहीं है पर यह देरी पिछले 7 सालों में सबसे लंबी भी है। मानसून देश के उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह न केवल फसलों को बनाए रखने के लिए आवश्यक है बल्कि उन जलाशयों को फिर से भरने के लिए भी आवश्यक है जो पूरे देश में पेयजल आपूर्ति और बिजली उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

जानें बाकि राज्यों में कब कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने एक मैप शेयर किया है। इस मैप से देखा जा सकता है कि मानसून का असर कब किस राज्य में पड़ेगा। मैप के मुताबिक, 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। उसके बाद बिहार की सीमा में टकराएगा। वहीं आगे बढ़ते हुए 15 जून को ये गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पर पहुंच जाएगा।

Read more: Delicious Recipes for Guests: बारिश के मौसम में मेहमानों को पड़ोसें ऐसी जायकेदार रेसिपी, स्वाद ऐसा की कोई भूल नहीं पाएगा

वहीं, 20 जून को ये गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुरुआत में चक्रवात बिपरजॉय के चलते इसका असर कम होगा। हालांकि, अगले 48 घंटे में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में यह सक्रिय हो जाएगा। झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button