भारत

Monsoon In India: दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगमन को लेकर विभाग ने दी बड़ी जानकारी, इन राज्यों में चलेगी हीटवेव

महाराष्ट्र में मानसून ने एंट्री ले ली है। अब मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

Monsoon In India: जानिए दिल्ली में कब तक आ सकता है मानसून? ये रही बड़ी अपडेट


Monsoon In India: अगले कुछ दिनों में मानसून पूरे भारत में आगे बढ़ेगा लेकिन अगले सप्ताह से कमजोर पड़ सकता है। अधिकारी ने आगे बताया कि पश्चिमी तट को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में कम बारिश होगी। वहीं जून के अंत तक मासून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी थी।

मॉनसून के आगमन को लेकर बड़ी जानकारी

मॉनसून को लेकर अच्छी खबर आ रही है। मौसम विभाग ने 6 जून को दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगमन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। इसके चलते निचले कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी, वेंगुर्ले, कुडाल इलाके में सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है। दक्षिण कोंकण महाराष्ट्र में मॉनसून के आगमन का प्रवेश द्वार है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज 6 जून को महाराष्ट्र पहुंच गया।

मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून कोंकण के सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, सोलापुर, मेडक, भद्राचलम, विजयनगरम और फिर बंगाल की खाड़ी से इस्लामपुर तक पहुंच गया है। यह जानकारी होसालिकर ने ट्वीट कर दी है। यह भी अनुमान है कि मॉनसून 7 और 8 जून के बीच मुंबई में प्रवेश करेगा और 10 जून तक पूरे राज्य में फैल जाएगा। कोंकण में अभी तक बारिश शुरू नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद है कि मॉनसून के आगमन के साथ ही कोंकण में भी जल्द ही भारी बारिश शुरू हो जाएगी।

दिल्ली में कब तक आ सकता है मानसून?

मौसम विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि अगले कुछ दिनों में मानसून पूरे भारत में आगे बढ़ेगा, लेकिन अगले सप्ताह से कमजोर पड़ सकता है। अधिकारी ने आगे बताया कि पश्चिमी तट को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में कम बारिश होगी। वहीं, जून के अंत तक मासून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी थी। हिमाचल प्रदेश में मानसून 20 जून को आने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह के दौरान कोई विशेष बदलाव नहीं है और दो दिनों के दौरान जो वर्षा हुई है उसमें कमी आएगी।

Read More: Delhi news: दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में पानी की बर्बादी भी एक अहम मुद्दा

इन राज्यों में चलेगी हीटवेव

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी, पूर्वी मध्‍य प्रदेश और झारखंड में हीटवेव चलेगी। यहां तापमान 40 डिग्री से अध‍िक रहने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button