भारत

9 जून तक मानसून पहुंचेगा केरल – मौसम विभाग

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि केरल में 9 जून तक मानसून दस्तक दे देगा। केरल में दक्षिण पश्चिमी मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होगी हैं। ये जानकारी मौसम विभाग ने साझा की है।

monsoon

9 जून तक मानसून दस्तक देगा केरल में

कुछ दिनों से केरल में बारिश हो रही है साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़, असम मेघालय में भी बारिश की छींटे पड़ी हैं। 14 मौसम केंद्रों के आंकड़ों का मौसम विभाग विश्लेषण कर रहा है। अगर 14 मौसम केंद्रों पर 10 मई के बाद दो दिन 2.5 मिली मीटर बारिश होती है तो केरल में मानसून की आने की घोषणा कर दी जाती है।

आप को बता दें 15 जुलाई के आसपास पूरे देश में मानसून फैल जाता है। पिछले साल मौसम विभाग ने 30 मई को मानसून की शुरुआत की भविष्यवाणी की थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button