भारत
मैथिली भाषा की होगी भारतीय नोट पर एंट्री

मैथिली भाषियों के लिए एक खुशखबरी है… खबर यह है कि अब मैथिली भाषा बोलने-लिखने के साथ-साथ भारतीय नोटों पर दिखेंगी। जी हां, केंद्र सरकार ने नोट पर अंकित होने वाले वाक्यों को 8वीं अनुसूचि में शामिल सभी भाषाओं में लिखने का निर्देश जारी किया है।
इस निर्देश के तहत अब मैथिली भाषा को भी नोटों पर छापा जाएगा।
फिलहाल भारतीय नोटों पर हिंदी और इंग्लिश को मिलाकर 17 भाषाओं का प्रयोग होता है, लेकिन इस फैसले के बाद अब नोटों पर 22 भाषाएं आप सब को दिखाई देंगी।
मैथिली भाषा को सम्मान देते हुए कहा गया कि यह भाषा काफी पुरानी और समृद्ध है। इस भाषा को नोट पर आने के बाद राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलेगी।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in