भारत

India Coldest City: भारत का सबसे ठंडा शहर कौन – से है? जहां गर्मी में भी लोग पहनते हैं स्वेटर

देश में इस समय कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हीट वेव और गर्मी से कई लोगों की जान तक चली गई है. लेकिन भारत का एक शहर ऐसा भी है, जहां इस गर्मी में भी मात्र 16 ड‍िग्री तापमान है.

कौनसा है भारत का सबसे ठंडा शहर ? 48 ड‍िग्री तापमान में भी रहता है फ्र‍िज सा ठंडा, जून में पहनना पड़ेगा स्‍वेटर


देश में इस समय कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हीट वेव और गर्मी से कई लोगों की जान तक चली गई है. लेकिन भारत का एक शहर ऐसा भी है, जहां इस गर्मी में भी मात्र 16 ड‍िग्री तापमान है.

गर्मियों के मौसम आ गया है। इस मौसम में तापमान बढ़ने लगता है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण पसीना छूटने लगता है। ऐसे मौसम में न तो बाहर निकलते बनता है और न ही लगातार घर में रहने का मन करता है। गर्मियों में लोग किसी ठंडी जगह पर राहत भरी छुट्टियां मनाना चाहते हैं। इस लेख में हम आपको सबसे ठंडा शहरों के बारे में बताने वाले हैं। जहां आपको इतनी गर्मी में भी पहनना पड़ सकता है स्वेटर

We’re now on WhatsApp. Click to join

द्रास सबसे ठंडा शहर

दिल्ली समेत कई राज्यों में जहां जून में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है, वहीं द्रास में लगभग 7 डिग्री सेल्सियस है। द्रास लेह लद्दाख में कारगिल जिले में स्थित एक टाउन है, जिसे भारत का सबसे ठंडा शहर माना जाता है।

Read More:- World’s Top Beautiful Airport: महलों से भी ज्यादा सुंदर हैं दुनिया के ये एयरपोर्ट, देखते ही कहेंगे- जन्नत हैं यहां

सियाचिन ग्लेशियर

यह भारत का सबसे ठंडा स्थान है। कई बार यहां का न्‍यूनतम तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है जबकि गर्मियों में भी यहां तापमान -10 डिग्री सेल्‍स‍ियस रहता है। यह सबसे ऊंचा रणक्षेत्र भी यहीं है, जहां हमारे जवान इस तापमान में भी हमारे सीमा की रक्षा करते हैं।

लाचेन और थांगु घाटी

लाचुन और थांगु घाटी सिक्किम के उत्तरी भाग में स्थित एक बेहतरीन टूरिस्ट सपोर्ट भी माना जाता है। इस जगह का जनवरी में औसत तापमान करीब 2,500 मीटर की ऊंचाई पर-10 से -15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. यहां होने वाला भारी स्नो फॉल घाटी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का गवाह बनता है. इसके अलावा यहां पूरे साल तापमान करीब जीरो डिग्री पर रहता है.

लद्दाख (जम्मू-कश्मीर)

लद्दाख भी द्रास जैसा ही है और यहां भी सर्दियों में तापमान -42 डिग्री के आसपास रहता है। हालांकि गर्मी में यहां का तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच होता है। लद्दाख समुद्र तल से 3 हजार 500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गर्मी के मौसम में लेह लद्दाख में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और यह एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान 2 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रहता है। जबकि गर्मी के मौसम में तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रहता है दिन का मौसम जहां सुहावना रहता है वहीं रातें सर्द होती हैं। तवांग जाएं तो तवांग मोनैस्ट्री, सेला पास, तक्तसांग गोम्पा जैसी जगहों पर जाना न भूलें।

रोहतांग दर्रा

मनाली में रोहतांग दर्रा सामरिक महत्व रखता है और ग्लेशियरों और चोटियों का एक सुंदर स्थल प्रदान करता है. यह जगह बेहद ठंडी है और तापमान -6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है. इसके अलावा, यह स्थान बर्फ से ढका हुआ है

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button