बिज़नस

SBI hikes FD interest rates : SBI ने FD की ब्याज दरों में किया इजाफा…

SBI hikes FD interest rates : SBI की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर और टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में बता रहे हैं...

SBI hikes FD interest rates : यहाँ चेक करें SBI के FD की नई ब्याज दर…


SBI hikes FD interest rates : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ऐसे में अगर आप SBI में FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इससे पहले पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट की ब्याज दरों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

आज हम आपको SBI की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर और टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप खुद अपने हिसाब से सही जगह निवेश कर सकें।

नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट

1- नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट एक तरह की FD ही है।
2- बता दे की इसमें एक तय अवधि के लिए निवेश करके आप एक निश्चित रिटर्न पा सकते हैं।
3- 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए टाइम डिपॉजिट अकाउंट 6.9% से 7.5% तक ब्याज दर की पेशकश करता।
4- इसमें कम से कम 1000 रुपए का निवेश करना होता है।
5- वहीं इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

read more : Personal Loan: लोन लेते समय बैंक से पूछे ये सवाल, कर्ज के जाल से रहेंगे सावधान

कितने समय में पैसा होगा डबल?

नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में अधिकतम ब्याज 7.5% तक मिल रहा है ऐसे में रूल 72 के अनुसार  आप अगर इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो आपके पैसे को डबल होने में करीब 9 साल 6 महीने तक का समय लगेगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

FD कराते समय इन बातों का रखें ध्यान

1- सबसे पहले सही टेन्योर चुने
2- FD में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को लेकर सोच-विचार करना जरूरी है।
3- ऐसा इसलिए भी क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले आप विड्रॉल करते हैं, तो आपको जुर्माने का भुगतान करना होगा।
4- गौरतलब है की FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी।
5- जिससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है।

एक ही FD में न लगाएं पूरा पैसा

किसी एक ही बैंक में यदि आप 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह अगर एक से ज्यादा बैंकों में 1 लाख रुपए की 8 FD और 50 हजार रुपए की 4 FD में निवेश करें तो बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से FD को बीच में तुड़वाकर पैसों की व्यवस्था भी कर सकते हैं। ऐसे में आपकी बाकी FD सेफ भी रहेंगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button