भारत

Hindi News Today: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला, नायब सैनी आज चुने जाएंगे विधायक दल के नेता

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में उपचुनावों की तिथि जारी कर दी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान हो गया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

Hindi News Today: डेढ़ साल में पहली बार एक साथ बैठे मैतेयी और कुकी विधायक, झारखंड-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल


Hindi News Today: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में उपचुनावों की तिथि जारी कर दी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान हो गया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना होगी। जबकि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर की पहली निर्वाचित सरकार बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही अपना कामकाज संभाल लेगी। मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला समेत कुल 10 मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ समारोह में भाग लेने के लिए मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव श्रीनगर पहुंच गए। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी बुधवार सुबह पहुंचेंगे।

नायब सैनी आज चुने जाएंगे विधायक दल के नेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की ओर से चुनाव से पहले ही नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री घोषित किया जा चुका है। 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का मंगलवार को जायजा भी लिया।

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड

दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है और मंगलवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। फिलहाल अभी न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है और दिन तेज धूप से अधिकतम तापमान बना हुआ है।

डेढ़ साल में पहली बार एक साथ बैठे मैतेयी और कुकी विधायक

कुकी और मैतेयी के साथ-साथ मणिपुर के नगा विधायकों ने भी हिस्सा लिया और राज्य में शांति की अपील की। मैतेयी कुकी और नगा विधायकों की एक-साथ बैठक से उत्साहित गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से कुकी और मैतेयी समुदाय को बातचीत के टेबल पर एक साथ लाने की कोशिश चल रही थी लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।

देश से मानसून की हुई विदाई

दक्षिण पश्चिम मानसून की देश से विदाई हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आधिकारिक तौर पर 15 अक्टूबर 2024 को मानसून पूरे देश से वापस चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 मई को केरल पहुंचा और दो जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लिया। 23 सितंबर को उत्तर-पश्चिम भारत से इसकी वापसी शुरू हुई।

कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश से तबाही

कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण पूरे शहर में यातायात ठप हो गया। बेंगलुरु में बारिश के मद्देनजर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने अपने आठ क्षेत्रों में चौबीसों घंटे सातों दिन वाले विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं और बारिश से संबंधित समस्याओं की सूचना देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1533 भी शुरू किया है। बेंगलुरु में सभी स्कूलों को बुधवार को बंद किया गया है।

Read More: Indian Railways: ट्रेन छुटने पर भी नहीं जायेगा आपका टिकट बेकार, ऐसे वापस मिलेंगे पैसे

झारखंड-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान होंगे जबकि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। विधानसभा के साथ बिहार यूपी समेत 15 राज्यों में उपचुनावों की भी तिथि जारी की गई। चुनावों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button